{"_id":"63a209d9701d9d39670fcbeb","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2494971116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: एनएच-91 पर एक के पीछे एक-एक कर भिड़े 20 से अधिक वाहन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: एनएच-91 पर एक के पीछे एक-एक कर भिड़े 20 से अधिक वाहन, एक की मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर के अरनिया के दशहरी गांव में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्
- फोटो : KHURJA
एनएच-91 पर एक के पीछे एक-एक कर भिड़े 20 से अधिक वाहन, एक की मौत
खुर्जा। एनएच-91 पर अरनिया थाना क्षेत्र के दशहरी पुल के पास मंगलवार सुबह अत्यधिक कोहरे के चलते एक साथ आगे-पीछे चल रहे 20 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक कैंटर चालक सचिन यादव की मौत हो गई। वहीं, दस से अधिक लोग घायल हो गए, जिनको पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल, अरनिया सीएचसी और बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
एनएच-91 पर कोहरे का कहर दूसरे दिन भी देखने को मिला। सोमवार को एंबुलेंस समेत चार वाहन टकरा गए थे, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं मंगलवार सुबह अरनिया थाना क्षेत्र के दशहरी गांव के पास सुबह छह बजे अलीगढ़ की ओर से आ रहा पिकअप वाहन का टायर फट गया, जिस कारण वह अचानक रुक गया। वहीं, पिकअप के पीछे चल रहा कैंटर उससे टकरा गया। इसके बाद अल्टो कार, स्वीफ्ट डिजायर कार लगातार टकराती चली गई। वहीं स्वीफ्ट कार टकराने के बाद घूम गई। ऐसे में दूसरी लेन पर चल रही रोडवेज बस उसके बोनट पर चढ़ गई। बस के पीछे आ रहा ट्रक व कारें भी टकराती चली गई। हादसे के बाद रास्ते में चीख-पुकार मच गई। वहीं गाड़ियों के होर्न की आवाजों से पीछे आ रहे वाहन रुक गए। ऐसे में करीब 20-21 वाहनों की कतार लग गई थी।
हादसे की सूचना पर अरनिया थाना पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। वहीं रास्ते पर रेडियम टेप युक्त बैरिकेड लगा दिए। घायलों को एंबुलेंस व पुलिस गाड़ियों से अस्पताल ले जाया गया। इसमें जो लोग सुरक्षित थे। वह वाहन लेकर वहां से रवाना हो गए। रोडवेज बस की सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। अरनिया थाना प्रभारी सोमनाथ राय ने बताया कि हादसे में जौनपुर निवासी सचिन यादव, अलीगढ़ निवासी अंकित वार्ष्णेय, रायबरेली निवासी विमल किशोर, राजा और सुभाष निवासी टप्पल अलीगढ़, संजीव, शोभित, राजकुमार निवासी हाथरस, रवि और शंकर निवासी अलीगढ़ घायल हो गए। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती जौनपुर निवासी सचिन यादव (कैंटर चालक) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
--
तेज रफ्तार और अंधेरी सड़कें बन रही हादसों का कारण
- मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण होती है अधिक परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। एनएच-91 पर अरनिया थाना क्षेत्र में पिछले दो दिन से कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें एक की जान जा चुकी है और 14 लोग घायल हो चुके हैं। कोहरा होने पर भविष्य में भी हादसे का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने शाम ढलने के बाद हाइवे पर निकलना भी बंद कर दिया है।
हाइवे पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात के वक्त यहां पर वाहन चलाना काफी मुश्किल रहता है। ऐसे में छह-छह ईंच ऊंचे डिवाइडर भी नहीं दिखाई देते हैं। कई बार सड़क हादसे डिवाइडर पर वाहनों के चढ़ने या उनसे टकराने के कारण हो चुके हैं। वहीं रात के वक्त अंधेरा व कोहरा होने पर और अधिक परेशानी बन जाती है। वाहनों के प्रकाश से कोहरा फैलने लगता है, जिस कारण मार्ग पर कुछ भी दिखाई नहीं देता। ऐसे मेें स्ट्रीट लाइट कोहरे को दबाने का काम करती हैं। मुनी गांव से खुर्जा के बीच हाईवे पर स्ट्रीट लाइट ही नहीं हैं। यदि, बीच मार्ग में कहीं हैं तो वह खराब और टूटी हुई हैं। इसके बाद यही दिक्कत अगवाल फाटक से धरपा गांव तक रहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोहरे के अलावा हादसे का मुख्य कारण वाहनों की रफ्तार है। धुंध व कोहरे के हाने पर वाहनों की रफ्तार कम होनी चाहिए। हाइवे पर नई सड़क बनी होने के कारण वाहन सरपट दौड़ते हैं। इसी कारण सामने वाहन आने पर नियंत्रण नहीं हो पाता है। ऐसे में वाहन चालकों का काफी एहतियात से वाहन चलाना चाहिए।
अरनिया थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि, अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
-