{"_id":"6394dd8be51acd15df18c635","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2490066180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव: पांच स्थानों पर होगी 17 निकायों की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव: पांच स्थानों पर होगी 17 निकायों की मतगणना
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर निकाय चुनाव कराने के लिए अधिकारियों ने पूरी योजना तैयार कर ली है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल के साथ मतगणना स्थल भी चिह्नित कर लिए गए हैं। साथ ही चुनाव को पूरा कराने के लिए आरओ-एआरओ की सूची भी तैयार कर ली गई है।
निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। तैयारियों के तहत प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं कराई जा रहीं हैं तो वहीं अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की योजना बनाई गई है। अब जिला प्रशासन द्वारा डीएम के निर्देश पर मतगणना कराने के लिए छह स्थानों को चिह्नित किया है। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल को ही मतगणना स्थल के रूप में भी चुना गया है। इसके लिए डीएम ने आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के लिए योजना बनाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं।
निकाय का नाम मतगणना स्थल
बुलंदशहर, खुर्जा, औरंगाबाद और गुलावठी डीएवी डिग्री कालेज मैदान बुलंदशहर
सिकंदराबाद और ककोड़ अग्रसेन बालिका इंटर कालेज सिकंदराबाद
शिकारपुर, पहासू और छतारी शंभू नाथ इंटर कालेज शिकारपुर
डिबाई और नरौरा कुबेर इंटर कालेज डिबाई
अनूपशहर और जहांगीराबाद एलडीएवी इंटर कालेज अनूपशहर
स्याना, बुगरासी, बीबीनगर और खानपुर पब्लिक इंटर कालेज स्याना
171 आरओ-एआरओ कराएंगे निकाय चुनाव
चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए 171 आरओ-एआरओ की सूची तैयार की गई है। नगर पालिका और पंचायत के क्षेत्रों में अध्यक्ष पद के लिए एक आरओ व दो एआरओ, प्रत्येक पांच वार्ड पर एक आरओ और एक एआरओ की सूची तैयार की गई है। जबकि नगर पंचायत के वार्डों के लिए एक-एक आरओ-एआरओ समेत छह-छह की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
नगर पालिका आरओ व एआरओ
बुलंदशहर 17
खुर्जा 15
गुलावठी 13
सिकंदराबाद 13
स्याना 13
शिकारपुर 13
डिबाई 13
अनूपशहर 13
कुल 123
चुनाव की तैयारियों के लिए डीएम के निर्देश पर आरओ-एआरओ की सूची तैयार की गई है। मतगणना स्थल भी चिह्नित करते हुए उच्चाधिकारियों के सामने रिपोर्ट दी है। - रामकुमार अत्री, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी