फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

Bulandshahar News: एक ही पंडाल में गूंजे वेद मंत्र और कुरान की आयतें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
364 जोड़ों ने लिए सात फेरे और 92 को पढ़ाया निकाह
विज्ञापन

बुलंदशहर। सुबह से ही वर और वधू अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ पहुंचना शुरू हो गए। उनके पहुंचते ही शहनाई बज उठी। उन्हें आशीर्वाद देने वाले अधिकारी और माननीय आदि भी पहुंचे और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। मौका था बुधवार को नगर के नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह के आयोजन का। इस दौरान 456 जोड़े दांपत्य जीवन के परिणय सूत्र में बंध गए। समारोह संपन्न होने के बाद वर-वधू को जरूरी सामान समेत खुशी-खुशी विदा किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नुमाइश ग्राउंड में विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। समारोह में शामिल होने वाले वर-वधू पक्ष के परिजनों व रिश्तेदारों के लिए दावत की व्यवस्था की गई। साथ ही हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न करवाने के लिए मंडप स्थापित किए गए। मंडप में वर-वधू का विवाह पंडित वीरेंद्र तिवारी और उनके सहयोगी सार्थियों ने मंत्रोच्चरण के साथ सात फेरे पूरे करवाए। वहीं, दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के शामिल हुए वर-वधू का निकाह मौलाना इरफान ने पढ़कर पूरा करवाया। बताया गया कि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जिले भर से 508 जोड़ों ने आवेदन किया था। लेकिन विवाह समारोह में 456 जोड़े ही शामिल हुए। इनमें 364 हिंदू और 92 जोड़े मुस्लिम समाज से शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि एक विवाह पर योजना के तहत 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च की गई। इसमें से 35 हजार रुपये वधु के खाते में जमा करवाए गए। दस हजार रुपये के उपहार स्वरूप बर्तन, कपड़े और गहने आदि दिए गए। छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए हैं। समारोह में शामिल होने वाले वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए डीएम सीपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल शिशौदिया, जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा आदि पहुंचे। डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि योजना महिलाओं के प्रति समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए सार्थक प्रयास है। यह एक दहेज रहित विवाह है। हमें इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना होगा। इस मौके पर सभी ब्लॉक के बीडीओ, नगर निकायों के अधिकारी के अलावा जिला समाज कल्याण विभाग से कर्मचारी अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed