{"_id":"638cec32f7dc2a0a9968d741","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd248720671","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले के 14 शूटरों ने किया नेशनल के लिए क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले के 14 शूटरों ने किया नेशनल के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन
जिले के 14 शूटरों ने किया नेशनल के लिए क्वालीफाई
बुलंदशहर। मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित हुई प्रतियोगिता में जिले के 16 शूटरों ने नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया है। भोपाल से बुलंदशहर लौटने पर रविवार को भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा शूटरों का स्वागत कर मनोबल बढ़ाया गया।
नगर के धमैड़ा अड्डा स्थित शूटिंग एकेडमी के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के भोपाल में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में एकेडमी के 25 निशानेबाजों ने पुरुष स्पर्धा में प्रतिभाग किया। जिसमें से 16 निशानेबाजों ने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। बताया कि प्रतियोगिता में अनुभव 541, गौरव 558, हर्ष सिरोही 535, गगन 544, चिराग राठी 532, हर्ष यादव 527, मोक्ष चौधरी 530, रजत सिंह 543, पुनीत 544, भुवनेश राजोरा 536, पार्षव शर्मा 551, प्रदीप 556, गौरव चौधरी 558 और रिषभ सिंह 556 ने क्वालीफाई किया है। बताया कि अभी महिला वर्ग की प्रतियोगिता चल रही है। इसमें भी एकेडमी की महिला शूटर प्रतिभाग कर रही है। बताया कि क्वालीफाई करके लौटे शूटरों का रविवार को सांसद डॉ. भोला सिंह द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही जो खिलाड़ी अभी भोपाल में ही प्रतिभाग कर रहे हैं उनको कॉल कर उत्साहवर्धन किया है। इस दौरान कोच आकाश सिंह, मनवीर सिंह और राज सिंह आदि मौजूद रहे।