Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

Bulandshahar News: ग्लोबल निफ्टेक के डायरेक्टर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
ग्लोबल निफ्टेक के डायरेक्टर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

बुगरासी। थाना क्षेत्र के गांव फरीदाबांगर निवासी एक पीड़ित ने ग्लोबल निफ्टेक कंपनी के डायरेक्टर भड़कऊ निवासी आरोपी के खिलाफ छह लाख 25 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित को आरोपी ने डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, आरोपी अन्य लोगों से ठगी के मामले में फिलहाल जेल में बंद है।
गांव फरीदाबांगर निवासी नरेंद्र ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव भड़कऊ निवासी अशोक ने खुद को निफ्टेक ग्लोबल कंपनी का डायरेक्टर बताया था। कंपनी प्रोफाइल में इन्वेस्टर्स की रकम को शेयर मार्केट में लगाते हुए डेढ़ साल में दोगुना करने की बात कही थी। कम समय में धन दोगुना होने की बात में आने पर नरेंद्र ने नौ फरवरी 2020 को अशोक को 25 हजार नकद और 10 फरवरी 2020 को आरोपी अशोक द्वारा दिए गए एकाउंट निफ्टेक एडवाइजरी में छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अशोक ने डेढ़ साल में दोगुनी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। नरेंद्र ने अशोक से कई बार रकम वापसी की मांग की लेकिन, अशोक ने रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि ठगी को लेकर पुलिस को भी तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ठगी के आरोपी भड़कऊ निवासी अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह है मामला
उल्लेखनीय है कि निफ्टेक कंपनी जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर की थी। कंपनी ने कई जगह ब्रांच खोली हुई थीं। सैकड़ों लोगों की हजारों करोड़ रुपये लेकर कंपनी के पदाधिकारी फरार हो गए थे। काफी लोगों ने कंपनी के डायरेक्टर व एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अशोक पुत्र चंद्रपाल भी किसी अन्य पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई ठगी की रिपोर्ट में फिलहाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के डायरेक्टर्स की संपत्ति हो रही है कुर्क
निफ्टेक ग्लोबल कंपनी ने हजारों करोड़ रुपये की ठगी की है जिसमें लगातार रिपोर्ट दर्ज के बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही है। भड़कऊ निवासी अशोक की कुछ संपत्ति कुर्क हो चुकी है, जबकि अन्य संपत्ति की कुर्की को लेकर कार्रवाई होनी बाकी है। इसके अतिरिक्त अन्य डायरेक्टर्स व एजेंट अशोक, धर्मपाल, टिल्लू, संजीव आदि की भी 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

इन्होंने भी दर्ज कराई है रिपोर्ट
निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर्स के खिलाफ नरेंद्र के अतिरिक्त संतोष चौहान ने 35 लाख, हाजीपुर निवासी बॉबी ने 45 लाख, बुगरासी निवासी पीतम सिंह ने 52 लाख, अलीनगर निवासी प्रदीप ने 15 लाख, संदीप ने पांच लाख, भड़कऊ निवासी सुरेंद्र ने 15 लाख, खिदरपुर निवासी अनिल शर्मा ने 35 लाख, रतन सिंह ने 16 लाख, कटीरा निवासी हरेंद्र ने 36 लाख की ठगी सहित अनेक लोगों ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed