फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

Bulandshahar News: 85 वार्डों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे वर्तमान सभासद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar
85 वार्डों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे वर्तमान सभासद
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर निकाय चुनाव के लिए शासन द्वारा जारी किया गया वार्डों के आरक्षण ने 83 सभासदों के चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फेर दिया। हालात यह है कि कुछ सभासद अन्य वार्डों से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं तो कुछ सभासदों ने चुनाव लड़ने के इरादे ही समाप्त कर दिए हैं। जारी सूची के मुताबिक कुल 341 वार्डों में से 121 वार्डों पर महिला प्रत्याशी ही होंगी।
बुलंदशहर में 15, अनूपशहर में 10, शिकारपुर में 09 सभासद नहीं लड़ेंगे चुनाव
शासन द्वारा जारी किए गए वार्डों के आरक्षण के मुताबिक पालिका बुलंदशहर के 37 वार्डों में से इस बार 15 वार्डों के सभासद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालात यह है कि मुस्लिम मतदाता बाहुल्य वार्डों को केवल महिलाओं के लिए ही आरक्षित किया गया है। ऐसे में नगर पालिका सदन पहुंचने की तैयारी कर रहे नेताओं के अरमानों को झटका लगा है। जारी आरक्षण सूची के मुताबिक नगर पालिका के वार्ड पांच से सभासद प्रियंका शर्मा, छह से कमर जहां, सात से नुसरत, आठ से महेंद्री, 11 से मुनेश तोमर, 12 से आस मोहम्मद, 13 से अबुल बशर, 17 से योगेंद्र सिंह, 20 से आसिफ, 22 से गुंजन, 24 से राजकुमारी शर्मा, 29 से उपासना, 30 से विकास शर्मा, 34 से साजिद और 35 से आबिद चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जबकि शिकारपुर नगर पालिका के वार्ड मोहल्ला चौक प्रथम से सभासद योगेंद्र सिंह, नौगंज प्रथम से विनोद कुमार शर्मा, मुफ्तीवाड़ा चतुर्थ से देवकी, लाल दरवाजा प्रथम से फूल सिंह, मुफ्तीवाड़ा तृतीय से कपिल कुमार आर्य, मौहल्ला मंडी से श्याम बाबू, कोट कला प्रथम से नितिन, मौहल्ला मोथरपुरा से विवेक, मोहल्ला गंजसादात तृतीय से सोहेल चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। अनूपहर नगर पालिका के वार्ड दो से सभासद शीला शर्मा, पांच से देवेंद्र, सात से नईम खां, आठ से विमला शर्मा, नौ से शेखर शर्मा, 10 से प्रदीप कुमार, 11 से मौ. अरशद, 22 से हसमुद्दीन, 23 से विनीय कौशिक तथा 25 से पराग गर्ग भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन

डिबाई के सात और गुलावठी के छह सभासद नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
डिबाई नगर पालिका के वार्ड एक से अनीता देवी, वार्ड दो से भगवान दास, वार्ड तीन से सुनील कुमार, वार्ड आठ से सुशील भैरो, वार्ड 15 से समीक्षा साहनी, वार्ड 20 से सिराज खां आरक्षण बदलने के चलते चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। गुलावठी नगर पालिका के वार्ड 22 से सभासद आरिफ शौकत, 25 से मुजाहिद, 24 से इस्लाम, 15 से साबुद्दीन, 13 से लक्ष्मी देवी, और वार्ड चार से आसिफ खान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जबकि खुर्जा नगर पालिका के वार्ड सात से सचिन गुर्जर, 18 से नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ टीटू और 19 से आरिफ चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो गए हैं। स्याना नगर पालिका के वार्ड दो से राजकुमारी देवी, तीन से राखी देवी, चार से शिवम सोढी, छह से शाहिदा बेगम और आठ से काजल वर्मा आरक्षण बदलने के चलते चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। जबकि जहांगीराबाद नगर पालिका के वार्ड चार से चौधरी चरण सिंह, आठ से नीरज शॉर्टमैन, नौ से मुन्नी देवी और 11 से हरिओम शर्मा डब्बू के चुनाव लड़ने के सपनों को झटका लगा है। सिकंदराबाद नगर पालिका के वार्ड चार से सभासद इकबाल, वार्ड पांच से निसार मेवाती, वार्ड छह से राजीव के वार्ड का आरक्षण बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरौरा में छह और पहासू में पांच वार्डों का आरक्षण बदला
आरक्षण सूची में नगर पंचायत नरौरा के वार्ड एक से सभासद रामबेटी, दो से आशा गौतम, तीन से राजा गुप्ता, चार से दिगंबर सिंह, पांच से मिथलेश और वार्ड सात से कीर्ति शर्मा चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। जबकि पहासू के वार्ड एक से सभासद भावना, वार्ड दो से धर्मेंद्र, वार्ड चार से मंगतराम, वार्ड छह से देववती और वार्ड आठ से सुधीर कौशिक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। औरंगाबाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से सभासद अतरपाल नगर पंचायत के सदन नहीं पहुंच सकेंगे। जबकि बुगरासी नगर पंचायत के वार्ड चार से रवि साहब सिंघल और 11 से कशिश खान की चुनाव लड़ने की उम्मीदों को झटका लगा है। जबकि छतारी नगर पंचायत के वार्ड दो से ताहिरा परवीन चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। ककोड़ नगर पंचायत के वार्ड दो से दिनेश कुमार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जबकि बीबीनगर के वार्ड तीन से सभासद सौरभ शर्मा, वार्ड चार से अन्नू राठी, वार्ड पांच से मोहित सिंधु और वार्ड आठ से अमरपाल चौहान चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। वहीं खानपुर नगर पंचायत के सैनी वार्ड से भोपाल सिंह, बाग वाला वार्ड से सुभाष लोधी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

35.5 फीसदी वार्डों पर होगी महिलाओं की सरकार
- जिले के 17 निकायों में हैं कुल 343 वार्ड
बुलंदशहर।
इस बार निकाय चुनावों में 35.5 फीसदी वार्डों पर महिलाओं की सरकार होगी। जिले की सभी 17 निकायों के 343 वार्डों में से 71 वार्डों को महिलाओं, 21 वार्डों को अनुसूचित जाति महिला और 29 वार्डों को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
निकाय का नाम कुल वार्ड महिला अनु. महिला पिछड़ा वर्ग महिला योग
खुर्जा 31 06 02 03 11
बुलंदशहर 37 08 02 03 13
सिकंदराबाद 25 06 01 02 09
डिबाई 25 06 01 02 09
औरंगाबाद 15 02 01 02 05
बीबीनगर 10 02 01 01 04
खानपुर 12 02 01 01 04
बुगरासी 12 02 01 01 04
स्याना 25 05 02 02 09
पहासू 13 03 01 01 05
छतारी 11 02 01 01 04
ककोड़ 10 02 01 01 04
नरौरा 15 02 01 01 04
शिकारपुर 25 05 02 02 09
गुलावठी 25 06 01 02 09
अनूपशहर 25 06 01 02 09
जहांगीराबाद 25 06 01 02 09
कुल 341 71 21 29 121
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed