फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

दिवाली पर 11 स्थानों पर लगी आग, करीब एक करोड़ का हुआ नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर 11 स्थानों पर लगी आग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपदभर में दिवाली की रात अलग-अलग 11 स्थानों पर आग लगने से लोगों को करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का सही पता नहीं लग सका है। लेकिन, कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखों की चिंगारी से आग लगना बताया जा रहा है। हालांकि रात भर दमकल की गाड़ियां जनपद में आग बुझाने के लिए दौड़ती और कर्मचारी मशक्कत करते नजर आए।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोतीबाग क्षेत्र के निकट स्टेट बैंक वाली में रात करीब एक बजे पुलिस लाइन रोड निवासी दीपक कंसल के ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में आग लग गई। रात करीब एक बजे के आसपास उनके गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग लगने की सूचना दमकलकर्मियों को मिल गई, लेकिन गली में बिजली के तार फैले होने की वजह से गाड़ी अंदर नहीं जा सकीं। इस पर दमकलकर्मियों ने जैसे-तैसे पाइपों को आपस में जोड़कर आग पर काबू पाया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक आग से करीब 50 लाख रुपये कीमत के स्पेयर पार्टस का अधिकांश सामान, सीसीटीवी कैमरे आदि जलकर नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक एजेंसी के सर्विस सेंटर पर हुआ। राजेबाबू रोड पर हीरो कंपनी की एजेंसी के संचालक गगन शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। एजेंसी शोरूम के पिछले हिस्से में सर्विस सेंटर बना हुआ है। दीपावली पर्व की रात अचानक सर्विस सेंटर वाले हिस्से में आग लग गई। एजेंसी मालिक का शोरूम और सर्विस सेंटर के समीप ही घर है। उनके घर के लोगों ने सर्विस सेंटर से आग की लपटें निकलते देखकर शोर मचाया, जिसके बाद दमकलकर्मियों को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। वहीं, नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा में रामवीर के मकान की छत पर आग लगने से करीब 25 हजार रुपये का सामान जल गया। किसी पटाखे से निकली चिंगारी की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जबकि, सोमवार रात को ही भूड़ क्षेत्र में फल विक्रेता ओमवीर के मकान के बाहरी हिस्से में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे उनका करीब 15 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला इस्लामाबाद में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र में 40 फुटा रोड पर एक चिलर प्लांट में आग लगने से लाखों रुपये का सामान और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। बताया गया कि 40 फुटा रोड पर असलम का नेताजी असलम चिलर प्लांट है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे चिलर प्लांट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से चिलर प्लांट में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया।
कोट
जनपद में दिवाली की रात करीब 11 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। अधिकतर स्थानों पर मौके पर पहुंच कर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। कहीं से किसी को जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, लोगों के माल का काफी नुकसान हुआ है। - जेपी सिंह, चीफ फायर आफिसर

-----------
जगह-जगह पटाखे जलाने से झुलसे 20 से अधिक लोग
बुलंदशहर। जनपद भर में दिवाली पर्व की रात को अलग-अलग स्थानों पर पटाखों की चपेट में आकर 20 से अधिक लोग झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में परिजनों ने भर्ती कराया है। अगौता थाना क्षेत्र के गांव किसौली निवासी 12 वर्षीय यश शर्मा, 15 वर्षीय कृष शर्मा झुलस गए। यश को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, नगर के गंगानगर निवासी 25 वर्षीय सचिन कुमार, सूर्या नगर निवासी छह वर्षीय दुर्गेश, साठा निवासी तीन वर्षीय रिया और धमैड़ा नारा निवासी वृद्ध जतिन सिंह भी झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल से उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed