फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

बैंक से 11 लाख रुपये की चेक गायब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
बैंक से 11 लाख रुपये की चेक गायब
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक से 11 लाख रुपये के चेक गायब हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर 11 लाख रुपये गबन करने का शक जताते हुए तहरीर दी है। सीओ सिटी के निर्देश पर नगर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड भी मांगा गया है, जिससे कि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

नगर के मोहल्ला मिर्चीटोला निवासी साबुद्दीन ने सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका एक बचत खाता बुलंदशहर नगर स्थित यूनियन बैंक में है। बीते दिनों उसके द्वारा दो चैक यूनियन बैंक में जमा किए गए थे। इनमें से एक चेक 5 लाख रुपये और दूसरा चेक 6 लाख रुपये का था। यह दोनों चेक उसे जमीन के बैनामे की एवज में दिए गए थे। चेक जमा करने की रसीद भी बैंक द्वारा उसको दी गई थी। पीड़ित के अनुसार उसके द्वारा कई दिनों तक चेक का भुगतान होने का इंतजार किया गया और लगातार बैंक में जाकर पासबुक में एंट्री कराने का प्रयास किया, लेकिन उसे कोई भुगतान नहीं हुआ। इस पर उसने बैंक मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों से संपर्क किया तो उसके दोनों चेक गायब होने का पता चला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक द्वारा उसके दोनों चेक जान-बूझकर गायब कर दिए गए हैं या फिर उनको कैश कराकर हड़प लिया गया है। आरोप है कि बैंक मैनेजर द्वारा उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। सीओ सिटी के निर्देश पर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed