फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

एलएलबी, साइकिल स्टैंड और प्रवेश पत्र की फीस बढ़ाने के विरोध में छात्रों धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी की दोगुने से अधिक फीस बढ़ाने के विरोध में छात्रों का हंगामा
विज्ञापन

खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज में एलएलबी की दो गुने से अधिक फीस बढ़ाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। छात्र-छात्राओं ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर कॉलेज प्रशासन पर मनमानी और शोषण करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कॉलेज ने साइकिल स्टैंड के चार्ज में भी पांच गुना की बढ़ोतरी कर दी है। प्रॉस्पेक्टस का चार्ज भी 100 रुपये बढ़ाया गया है।
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में तीन साल से कोविड के चलते कक्षाएं नहीं चल सकी हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में भी कोई कक्षा नहीं चली। हर बार कॉलेज की परीक्षाएं होने और अन्य गतिविधियों के बहाने कक्षाएं बंद रहती हैं। केवल किताबों और हल प्रश्न पत्रों से परीक्षा की तैयारी हो रही है। कॉलेज में पिछले कई सालों से एनसीसी नहीं चल रही है। कॉलेज में लड़कों और लड़कियों की व्यायामशाला है, जो कई सालों से बंद है। कॉलेज में सफाई, पार्कों की सुंदरता, मैदान में खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था और खेलों को शुरू करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर कई बार प्रबंध समिति को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलेज में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं हैं। सभी प्रकार के उपकरण और आवश्यक वस्तुएं मौजूद हैं। मगर छात्रों को प्रैक्टिकल नहीं करने दिया जाता। प्रयोगशालाएं अधिकांश समय बंद रहती हैं। छात्रों का कहना है कि बढ़ी हुई फीस जब तक वापस नहीं होगी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य पर अभद्रता करने लगाया आरोप
छात्रों ने प्राचार्य पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि प्राचार्य ने ज्ञापन लेने से इनकार करते हुए उन्हें धक्के मारकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों के हंगामे को देखते हुए एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्राचार्य को शांतिपूर्वक ज्ञापन दिलवाया। प्राचार्य ने छात्रों की 12 मांगों पर तत्काल विचार करने का आश्वासन दिया है। तीन मांगों के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखने की बात कही है। इस दौरान मुकुल, राहुल, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलबी की फीस 1793 रुपये बढ़ाकर 3593 की
अब विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी की फीस बढ़ा दी गई है। पिछले साल फीस 1793 रुपये थी, इसे बढ़ाकर 3593 रुपये कर दिया गया है। प्रास्पेक्टस का चार्ज पहले 150 रुपये था, उसे बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है। साइकिल स्टैंड के पहले 20 रुपये महीने का चार्ज था, उसे बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है। कॉलेज में करीब पांच हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। कुछ ऐसे परिवार से भी हैं, जो आर्थिक समस्या से जूझते हुए भी बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनके लिए बढ़ी हुई फीस को चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
प्राइवेट कोर्स की रोक पर जताई नाराजगी
कॉलेज छात्र विश्वविद्यालय संघर्ष समिति ने चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में प्राइवेट कोर्स पर रोक लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति के छात्रों ने कुलपति से संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। इस दौरान अजय ठाकुर, दुष्यंत गौतम, अंकित कुमार, आकाश कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, सिमरन आदि मौजूद रहे।
साइकिल स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारी के वेतन के हिसाब से शुल्क बढ़ाया गया है। छपाई महंगी होने पर प्रॉस्पेक्टस का शुल्क बढ़ाया गया है। छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। जिन छात्रों को प्रॉस्पेक्टस की कीमत ज्यादा लगती है, वह ऑनलाइन फार्म जमा करा सकते हैं।
- डॉ. विपिन कुमार, प्राचार्य
कोट-
धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंच कर छात्रों को शांतिपूर्वक समझाया गया था। उनकी मांग प्राचार्य के सामने रखी गई। कुछ मांगों का मौके पर निस्तारण किया गया, जो विश्वविद्यालय से संबंधित थीं। उनके लिए पत्र भेजा गया है। शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों का धरना समाप्त कराया गया।
- लवी त्रिपाठी, एसडीएम खुर्जा
-----------------
बोले छात्र
1. साइकिल स्टैंड के एक साथ 100 रुपये बढ़ाना गलत है। ऐसे में गांव से आने वाले छात्रों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जहां कॉलेज में निशुल्क पार्किंग होनी चाहिए वहां छात्रों केे 120 रुपये प्रतिमाह देने पड़ रहे हैं। - रिया चौहान, बीकॉम द्वितीय वर्ष

2. एलएलबी कोर्स की फीस दोगुनी कर दी गई है। कॉलेज में खेल मैदान, व्यायामशाला, प्रयोगशाला चालू नहीं है। छात्रों को सुविधा तो कुछ नहीं है, लेकिन शुल्क लगातार बढ़ाया जा रहा है।
- रघु, एलएलबी द्वितीय वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed