{"_id":"6213e486eb76de1829539c4b","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd23440454","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने के जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने के जेवरात
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में जहरखुरानी गिरोह ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। वहीं, अब बदमाशों ने नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक महिला को अपना शिकार बनाया। आरोपी शनिवार शाम महिला को बहलाकर काला आम पर ले आए और यहां पर उसके सोने चांदी के जेवर उतारकर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने रविवार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी दयाचंद शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम उनकी पत्नी कमलेश अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय दो युवक आए और उन्होंने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। महिला को लालच दिया कि वह उसे जेवरात के दोगुने करके देंगे, लेकिन, उन्हें काला आम चौराहे तक जाना होगा। जिसके बाद महिला आरोपियों के बहकावे में आ गई और आरोपियों के साथ काला आम चौराहे तक आ गई। यहां आने के बाद आरोपियों ने महिला को कुछ सुंघा दिया और उसके मंगलसूत्र, पैंडल और अंगूठी लूट लिए। इसके बाद आरोपी महिला को धक्का देकर भाग गए। महिला ने अपने पति को सूचना दी। वहीं, थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालंाकि, अभी आरोपियों का पता नहीं लग सका है।