फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahar boy kidnapped in mumbai

बुलंदशहर के युवक का मुंबई में अपहरण, खाते में डलवाई फिरौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar boy kidnapped in mumbai
बुलंदशहर के युवक का मुंबई में अपहरण, खाते में डलवाई फिरौती
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक चमन का मुंबई में बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने फोन से परिजनों से दो लाख की फिरौती मांगी। परिजनों ने एक लाख रुपये बदमाश द्वारा बताए एकाउंट में जमा करा दिए। बाद में जनपद पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर सर्विलांस की मदद से युवक को बरामद कर लिया, लेकिन बदमाश भाग निकले। परिजन युवक को लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कलौली निवासी लोकमान सिंह ने 29 जून को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र चमन सिंह गत 26 जून को ही मुंबई किसी काम के सिलसिले में गया था। यहां बदमाशों ने चमन का अपहरण कर लिया। मुंबई पहुंचने के बाद से उसका अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। 29 जून की शाम करीब छह बजे चमन के फोन से उनके पास बदमाशों ने कॉल की। इसमें चमन को छोड़ने की एवज में दो लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। उन्होंने ने बदमाशों के मल्टीइंटर प्राइजेज मल्कापुर महाराष्ट्र के बैंक खाते में एक लाख रुपये ऑनलाइन जमा करा दिए गए। इसके बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस से संपर्क साधा गया। बुलंदशहर की सर्विलांस टीम ने चमन के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। इसकी लोकेशन मुंबई के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों में जलगांव जामूद, मुकरा व नंदुरा में आई। इसके बाद संबंधित थाना प्रभारियों से संपर्क कर उन्हें मामले से अवगत कराया। साथ ही समय-समय पर तीनों थानों की फोर्स से लगातार संपर्क बनाते हुए लोकेशन बताई गई। इसके आधार पर नंदुरा पुलिस ने बुधवार रात करीब तीन बजे नंदुरा थाना क्षेत्र के गजानन ढाबे के पास से चमन को बेहोशी की हालत में बरामद कर लिया है। साथ ही बुलंदशहर पुलिस को मामले की सूचना दी। बुलंदशहर से चमन के परिजन उसे लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बदमाश बेहोशी की हालत में छोड़ कर हुए फरार
पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों को भनक लग गई थी कि पुलिस उनका पीछा कर रही है। इसी के चलते आरोपी चमन को ढाबे के निकट बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए हैं। हालंाकि, मुंबई पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई है। हालांकि, किस गैंग ने चमन का अपहरण किया, इसका सुराग अभी नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों का खाता कराया गया फ्रीज
आरोपियों के बताए खाते में पीड़ित परिजनों ने दो लाख रुपये में से एक लाख रुपये फिरौती के आनलाइन जमा करा दिए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने महाराष्ट्र के संबंधित बैंक प्रबंधक से संपर्क कर खाते को फ्रीज करा दिया। साथ ही पीड़ित के रुपये वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
एसएसपी ने की सर्विलंास टीम को किया सम्मानित
एसएसपी ने चमन की सकुशल बरामदगी के बाद सर्विलांस टीम के मुख्य आरक्षी संजय कुमार को दो हजार रुपये, आरक्षी अंकित कुमार, विपिन कुमार और अजय सोलंकी को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों के सेवा अभिलेखों में पांच हजार रुपये के रिवार्ड को अंकित कराते हुए नियमानुसार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

अपहृत चमन को सर्विलांस टीम की मदद से मुंबई की नंदुरा थाना पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया है। बदमाश उसे बेहोशी की हालत में एक ढाबे पर छोड़कर भाग गए। परिजन चमन को लेने मुंबई रवाना हो गए हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed