{"_id":"5fe8d4258ebc3e3b89071791","slug":"bulandsahar-bulandshahr-news-gbd210987818","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
बुलंदशहर। गुलावठी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी के पास से अवैध असलाह और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम सोहनपुर से ग्राम भटौना की ओर एक चोरी की मोटर साइकिल को बेचने के लिए जाने वाला है और उसके पास अवैध असलहा भी है। सूचना पर पुलिस टीम भटौना-सोहनपुर रजवाहे की पटरी पर चेकिंग करने लगी। इस बीच कुछ देर बाद ग्राम सोहनपुर की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने बाइक को रोकने का इशारा किया तो व्यक्ति बाइक को तेजी से पीछे मोड़ने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को चोरी की मोटर साइकिल एवं अवैध तमंचे मय कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम सलाऊद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम सोहनपुर थाना गुलावठी है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य मोटर साइकिलों को भी ग्राम भटौना से आगे रजवाहे के पास गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। एक तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय वाहन चोर है ।