{"_id":"698e09fde53867d98b0ff009","slug":"budget-natural-farming-will-expand-in-the-district-800-solar-pumps-will-be-gifted-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-148586-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट: जिले में बढ़ेगा प्राकृतिक खेती का दायरा, 800 सोलर पंप की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट: जिले में बढ़ेगा प्राकृतिक खेती का दायरा, 800 सोलर पंप की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
बुलंदशहर। केंद्र सरकार के बजट में भले ही किसानों को कुछ खास नहीं मिला, लेकिन यूपी बजट में किसानों के लिए काफी सौगातें दी गई हैं। इससे जिले में जहां प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ेगा। वहीं, 800 से अधिक किसानों को सोलर पंप की सौगात मिलेगी। इसके अलावा एफपीओ की संख्या बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं से भी किसान लाभान्वित होंगे।
उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि बजट में 20 फीसदी का इजाफा किया है। इसके माध्यम से सिंचाई के लिए सोलर पंप, एफपीओ के माध्यम से किसानों का उत्थान, बेहतर पशु चिकित्सा व्यवस्था, पशुओं का संरक्षण, चीनी मिलों के अवशेष गन्ना भुगतान, केसीसी, एग्री एक्सपोर्ट हब आदि के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। जिले में साढ़े चार लाख किसान हैं। जिनमें 1.40 लाख से अधिक गन्ना किसान हैं।
किसानों के लिए सरकार समय-समय पर योजनाएं संचालित करती हैं और उनका लाभ सीधे किसानों को मिलता है। अब यूपी सरकार के आम बजट में किसानों को कई सौगातें दी गई हैं। जिले में इस समय गंगा किनारे एक हजार हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती कराई जा रही है।
विज्ञापन
बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को प्रमुख स्थान दिया गया है। इससे अब जिले में प्राकृतिक खेती का भी दायरा बढ़ेगा। जिले में अब तक 469 किसानों को सोलर पंप का लाभ दिया जा चुका है।
किसान पंप का लाभ पाना चाहते हैं, लेकिन लक्ष्य निर्धारित न होने से कई किसानों को लाभ नहीं मिल पाता। अब सरकार ने बजट में प्रावधान किया है कि जरूरतमंद सभी किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसका करीब 800 किसानों को लाभ मिलेगा।
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि जिले में वर्तमान में 50 एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) कार्यरत हैं। इनके माध्यम से किसान विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। अभी तक एफपीओ को आवश्यकता के अनुसार फंड नहीं मिल पाता था, लेकिन अब सरकार ने रिवॉल्विंग फंड योजना के तहत बजट का प्रावधान किया है, जिससे जिले में कार्यरत एफपीओ विस्तार कर सकेंगे और उनसे जुड़े किसानों को लाभ मिलेगा।
सरकार ने गन्ना भुगतान के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया है। वहीं, जिले के तमाम किसान निजी नलकूपों से सिंचाई करते हैं। किसानों को पहले से ही निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। अब सरकार ने बजट जारी कर यह सुनिश्चित किया है कि आने वाले दिनों में भी किसानों को मुफ्त बिजली का लाभ मिलता रहेगा।
इसके अलावा किसानों के हित में चलाई जा रही पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशु बीमा योजना और हाईटेक नर्ररियों को इराजइली पद्धति पर चलाने समेत कई सरकार योजनाओं से भी अन्य सौगात मिलेंगी। जिले में इस समय खुर्जा और दानपुर में उद्यान विभाग की ओर से आधुनिक नर्सरी का संचालन हो रहा है।