{"_id":"6116a69d8ebc3ee52f59c529","slug":"bsp-meeting-bulandshahr-news-gbd224094140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से है गठबंधन, बसपा अकेले लड़ेगी विस चुनाव : सतीश मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से है गठबंधन, बसपा अकेले लड़ेगी विस चुनाव : सतीश मिश्रा
विज्ञापन
रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित बसपा के प्रबुध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते राष्ट्रीय महासचिव सत?
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता से है गठबंधन, बसपा अकेले लड़ेगी विस चुनाव : सतीश मिश्रा
बुलंदशहर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा शुक्रवार को नुमाईश मैदान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट सतीश मिश्रा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी का जनता से गठबंधन है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन का फैसला बसपा सुप्रीमो बहन मायावती लेंगी।
नुमाईश मैदान स्थित आरएन निकुंज हॉल में करीब 2.45 बजे पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट सतीश मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेशभर में पार्टी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। यह 25वां सम्मेलन बुलंदशहर में हो रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के साथ ही समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2005-2007 से ही ब्राह्मण समाज का रुझान बसपा में है, जो इस समय काफी बढ़ गया है। मौजूदा और सपा सरकार में जमकर दलितों और ब्राह्मणों का शोषण हुआ है। बसपा किसी खास वर्ग को लेकर नहीं, बल्कि सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वहीं, भाजपा के किसान सम्मेलन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हित की बात करती है, लेकिन जो तीनों कृषि बिल लेकर आई है। उससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। 2007 में प्रदेश में कानून का राज था, अब के हालत काफी खराब हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का विकास भी रुक गया है।
प्रदेश का युवा और सभी वर्ग के लोग भाजपा के शासन से परेशान हो चुके हैं। अब वह मायावती को ही मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाह रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी को समर्थन मिल रहा है, जिससे साफ है कि वर्ष 2022 में एक बार फिर से प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। वहीं, बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश सागर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है। कोविड महामारी के दौर में बड़ी संख्या में लोग ऑक्सीजन और इलाज के अभाव में दम तोड़ दिए। लेकिन सरकार आंकड़ों को छिपाने में लगी है। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल कमल राजन, मुख्य सेक्टर प्रभारी यशपाल गुरुजी, राजकुमार गौतम, प्यारेलाल जाटव मौजूद रहे।