फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSP chief mayawati in Bulandshahr of 2 january

बसपा सुप्रीमो बुलंदशहर में दो को भरेंगी चुनावी हुंकार

Mon, 16 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Mon, 16 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
BSP chief mayawati in Bulandshahr of 2 january
मायावती - फोटो : SELF

विधानसभा चुनाव की तैयारी में बसपा ने अन्य दलों से बढ़त बना ली है। टिकट वितरण से लेकर बसपा सुप्रीमो की चुनावी रैली तक अन्य दलों से पहले तय कर दी गई हैं। बसपा सुप्रीमो दो फरवरी को जिले में चुनावी हुंकार भरेंगी। उनकी चुनावी रैली को लेकर जिला कार्यकारिणी को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद चुनावी तैयारी में सबसे आगे बसपा दिखाई दे रही है। प्रत्याशियों के चयन से लेकर बसपा सुप्रीमो की रैली भी तय कर दी गई है, जबकि भाजपा, कांग्रेस, रालोद अभी तक टिकट भी फाइनल नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


सपा के टिकट बेशक घोषित कर दिए हों, लेकिन हाईकमान में चल रही रस्साकसी और कांग्रेस-रालोद के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनावी तालमेल को लेकर इन्हें फाइनल नहीं माना जा रहा है। वहीं बसपा ने टिकट भी तय कर दिए हैं और अब बसपा सुप्रीमो की रैली भी तय कर दी गई हैं। जनपद में बसपा सुप्रीमो मायावती दो फरवरी को हुंकार भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी चुनावी सभा को लेकर हाईकमान की तरफ से जिला कार्यकारिणी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक-दो दिन में औपचारिक रूप से इसके आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश सागर ने बताया कि बसपा सुप्रीमो की रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रत्याशियों और जिला कार्यकारिणी ने कमर कस ली है। 


अभी रैली स्थल नहीं हुआ फिक्स
बसपा सुप्रीमो की रैली के लिए अभी तक स्थल का चयन नहीं हुआ है। ऊपर से खुले में रैली कराने के निर्देश आए हैं। इसलिए पार्टी दरियापुर गांव के पास मैदान में रैली करा सकती है। अभी तक पार्टी ने रैली स्थल के लिए अनुमति नहीं ली है। मेरठ मंडल के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर प्रदीप भारती ने बताया कि मायावती का 2 फरवरी को कार्यक्रम फिक्स हो गया है। जिला कार्यकारिणी को सूचना दे दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed