फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSF jawan from Yabapur village, Dibai, dies in a road accident.

Bulandshahar News: डिबाई के गांव याबापुर निवासी बीएसएफ के जवान की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan from Yabapur village, Dibai, dies in a road accident.
बुलंदशहर डिबाई से मृतक लायक राम का फाइल फोटो।
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव याबापुर निवासी लायक राम (59) की ओडिशा के भुवनेश्वर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिवार, गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोहनपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता लायक राम बीएसएफ में उपनिरीक्षक थे। उनकी तैनाती ओडिशा में थी।
विज्ञापन

रविवार की रात में वह बीएसएफ के जवानों के साथ सरकारी वाहन से जा रहे थे। भुवनेश्वर में उनकी गाड़ी खराब हो गई। जवान गाड़ी को ठीक करने लगे। उनके पिता सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क से होकर गुजर रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि परिवार में वह, उनकी मां, तीन भाई, एक बहन है। बड़ी बहन गीता कुमारी, भाई योगेश कुमार और उनकी शादी हो चुकी है। बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर ओडिशा से रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed