फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSF constable committed suicide two days before departure

Bulandshahar News: रवानगी से दोे दिन पहले बीएसएफ के सिपाही ने की खुदकुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
मुरादनगर। नगर के गांव शोभापुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अमित त्यागी (21) की रवानगी से दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जवान का शव फंदे पर लटका मिला। अमित त्यागी एक माह की छुट्टी पर घर आए हुए थे। पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

अमित त्यागी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आरक्षी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चल रही थी। अमित त्यागी एक माह की छुट्टी पर घर आए हुए थे। परिवार में पत्नी मीनू त्यागी व दो पुत्रियां और अन्य सदस्य हैं। दो दिन बाद अमित त्यागी की रवागनी थी। रविवार रात अमित त्यागी कमरे में सो गए। आधी रात बाद पत्नी मीनू त्यागी नींद से जागी तो अमित फंदे से लटके मिले। शोर सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन अमित को फंदे से उतारकर चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। अमित नशे का भी आदी था। पुलिस खुदकुशी का कारण घरेलू कलह मान रही है। घरेलू कलह के कारण अमित तनाव में था। एसीपी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed