{"_id":"572b77c84f1c1bc9725cce67","slug":"brought-rain-storm-disaster-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ आफत भी लाई बारिश-आंधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ आफत भी लाई बारिश-आंधी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 05 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
काफी दिनों से आसमान से बरस रही आग के बाद बुधवार रात आई बरसात-आंधी राहत के साथ आफत दे गई। तपिश से राहत मिली और तापमान भी गिर गया मगर इससे आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार की रात्रि झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। बरसात होने से खेतों में पानी भर गया। इसी तरह जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 23 डिग्री होने की संभावना है। उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज ने अभी और बरसात की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बारिश ने जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों की पोल खोलकर रख दी। नगर क्षेत्र में अधिकांश मार्गों पर जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
नालों में सफाई न होने के कारण नाले चोक हो गए, जिसके कारण पानी सड़कों पर बहने लगा। सिकंदराबाद में खत्रीबाड़ा, सलेमपुर रोड, सराय झाझन, शेखवाडा, रामपुरा, झारखंडी आदि मोहल्लों में सड़कें नीची होने के कारण नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर भर गया।