{"_id":"687a7f384a4bb3b7170e6315","slug":"brother-going-to-pick-up-his-sister-dies-in-an-accident-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-108782-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बहन को लेने जा रहे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बहन को लेने जा रहे भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बहन को लेने उसकी ससुराल जा रहे बाइक सवार भाई की नेशनल हाईवे-34 पर बिलसुरी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी है। बिलसुरी चौकी प्रभारी ने बताया कि पिकअप वाहन का टायर फटने के कारण चालक ने फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी कर टायर बदलना शुरू कर दिया। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रहे बाइक सवार की खड़ी पिकअप के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान शाहरुख (30 वर्ष) पुत्र मुबीन, निवासी वार्ड नंबर 32, नगला शिवजी, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। मृतक के पिता मुबीन ने बताया कि शाहरुख अपनी बहन को लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के गांव छोलस जा रहा था।