फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   brother called his sister and said Ram Ram and then hanged himself in bulandshahr

UP: बहन को फोन कर कहा- आखिर राम-राम, फिर लगा लिया फंदा; एक साल पहले मिले गम को न भूला सका था भाई

Sun, 22 Sep 2024 10:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Sep 2024 10:51 PM IST
सार

शनिवार की रात करीब 11.30 बजे विजय का गुड्डी के पास फोन आया था। फोन पर उन्होंने अपनी बहन से कहा कि उनकी आखिर राम-राम है। पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
brother called his sister and said Ram Ram and then hanged himself in bulandshahr
बहन को राम राम बोलकर भाई ने लगाई फांसी - फोटो : freepik

विस्तार

बहन को फोन कर आखिरी राम-राम बोलने के बाद युवक ने फंदा लगा लिया। बहन पूरी रात उसे कॉल करती रही लेकिन फोन नहीं उठा। रविवार सुबह उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर भाई का हालचाल पूछा। सूचना पर जब पड़ोसी युवक के घर पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हिरनौटी निवासी विजय कुमार (30 वर्ष) मजदूरी करते थे। एक वर्ष पूर्व उनकी पत्नी और नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने एक साल के बेटे को थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव आकापुर टयाना निवासी अपनी बहन गुड्डी के पास भेज दिया था। वह गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। विजय घर में अकेले ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बहनोई बब्बू ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11.30 बजे विजय का गुड्डी के पास फोन आया था। फोन पर उन्होंने अपनी बहन से कहा कि उनकी आखिर राम-राम है। पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। रात में उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सुबह उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर विजय के बारे में जानकारी करने के लिए कहा। जब पड़ोसी विजय के घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर विजय के शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed