{"_id":"6a04ae7697d872f6b50fc26f","slug":"bridges-will-be-constructed-on-the-ganga-canal-on-the-route-connecting-nh-91-to-nh-34-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-154498-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एनएच-91 को एनएच-34 से जोड़ने वाले मार्ग पर गंग नहर पर पुलों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एनएच-91 को एनएच-34 से जोड़ने वाले मार्ग पर गंग नहर पर पुलों का होगा निर्माण
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के भूड़ चौराहे से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे-91 को नेशनल हाईवे-34 से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से होकर गुजर रही दो गंग नहरों पर 13.64 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने विधिवत पूजन के साथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
दोनों नहर पर एकल पुल हाेने से यातायात अधिक होने के कारण अक्सर जाम के हालात रहते हैं। नहर पर लगने वाले जाम से संपर्क मार्ग पर जाम लग जाता है। वाहनों के नहीं निकलने से भूड़ चौराहे पर भी जाम लग जाता है। जिससे नेशनल हाईवे-91 पर जाम लगने के साथ ही। नगर में भी जाम लग जाता है। क्योंकि नगर से भूड़ चौराहे को होते जाना वाला ट्रैफिक भी रुक जाता है।
विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि 13.64 करोड़ की लागत से दोनों नहरों पर पुलों का निर्माण किया जाएगा। दोनों नहरों पर आने, जाने के लिए अलग-अलग पुल होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जिससे नगर में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। बुधवार को पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जल्द ही पुलों के निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सेतु निगम के डीपीएम अरूण गुप्ता, एई प्रदीप चौहान, अशोक चौधरी, भूरा प्रधान, तुषार फोगाट आदि उपस्थित रहे।