फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bribe for oxigen

ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए घूस मांगने का आरोप, बनाई वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
bribe for oxigen
ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए घूस मांगने का आरोप, बनाई वीडियो
विज्ञापन

डिबाई। कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर की ब्लैक मार्केटिंग रोकने का दम भरने वाले अधिकारियों की अभी भी पोल खुलकर सामने आ रही है। ब्लॉक स्थित ऑक्सीजन बैंक में ऑक्सीजन सिलिंडर लेने पहुंचे युवक से अवैध वसूली की गई। पीड़ित ने जब रसीद मांगी तो कर्मचारी ने उसे रसीद भी नहीं दी गई। अब पीड़ित ने एडीओ पंचायत पर आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत भेजी है।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता पड़ी थी। सप्लाई कम और मांग अधिक होने के कारण सप्लायरों ने जमकर ब्लैक मार्केटिंग की थी। इसके बाद अधिकारियों ने दावा किया था ब्लॉक स्तर पर ऑक्सीजन बैंक खोलते हुए ऑक्सीजन की कमी को दूर करने का प्रयास किया गया है। लेकिन काजी खेल निवासी मोहित जिंदल पुत्र अजय जिंदल ने डीएम को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी 85 वर्षीय दादी राममूर्ति को कैंसर है। जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ी। जब वह खंड विकास कार्यालय में ऑक्सीजन लेने पहुंचे तो मौके पर तैनात कर्मचारी ने तीन हजार रुपये सिक्योरिटी राशि के साथ 500 रुपये गैस और 600 रुपये खाने का खर्चा मांगा। जल्दी के कारण वह धनराशि देकर चला गया, लेकिन आरोपी ने मांगने पर रसीद तक नहीं दी। इसके बाद जब सिलेंडर रिफिलिंग कराने पहुंचा तो आरोपी ने फिर से खर्च के 600 रुपये और गैस के 500 रुपये मांगे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कर्मचारी और एडीओ पंचायत मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

बोले लोग
ऑक्सीजन के लिए अवैध वसूली का मामला संज्ञान में आने पर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। एडीओ सुनने को तैयार नहीं थे, न ही अतिरिक्त लिए हुए रुपये वापस किए। जब इसका विरोध किया तो वह कार्यालय छोड़कर चले गए। एसडीएम को मामले से अवगत कराया गया है। - विकास वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत का व्यवहार निंदनीय था। अतिरिक्त धनराशि लेने का जब विरोध किया तो वह कार्यालय छोड़कर बाइक से जाने लगे। जब रोकने का प्रयास किया तो बाइक छोड़कर पैदल ही चले गए। साथ ही अवैध वसूली की शिकायत करने पर बुरा व्यवहार भी किया। - नमन राठी अध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल

कोट
पीड़ित का शिकायती पत्र मिला है, बीडीओ को आदेश दिए हैं कि वह पीड़ित पक्ष से वार्ता कर जांच कर आख्या मुझे व सीडीओ को भेजें। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। - मोनिका सिंह, एसडीएम, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed