{"_id":"615f2eb58ebc3e0ec62a43c0","slug":"bribe-bulandshahr-news-gbd227306875","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बोला - अपना माल ले जाओ, अब तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बोला - अपना माल ले जाओ, अब तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा बोला - अपना माल ले जाओ, अब तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी
बुलंदशहर। सिकंदराबाद की खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज की एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अब तुम्हारा काम नहीं हो पाएगा। अपना माल वापस ले जाओ, तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी। मामले की शिकायत पहुंचने के बाद एसएसपी ने दारोगा को चौकी से हटा दिया है और सीओ सिकंदराबाद को मामले की जांच सौंपी है।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बकर कसावान निवासी अब्दुल रहीम अन्य दो साथियों के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उसने बताया कि 10 सितंबर 2021 को पड़ोसी युवकों से उसकी मारपीट हो गई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने अपनी पीठ में ब्लेड आदि धारदार हथियार से निशान बनाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद खुर्जा चौकी पर तैनात दारोगा ने साज कर अब्दुल रहीम पर दबाव बनाया और जानलेवा हमले की धारा 307 न लगाने की एवज में उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। कुछ दिनों बाद दारोगा ने फोन कर कहा कि अब अपना माल ले जाओ और कार्रवाई की धमकी दी।
30 सेकंड की है ऑडियो
अब्दुल रहीम बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे एसएसपी ऑफिस पहुंचा। अपनी पूरी बात बताने के बाद उसने एसएसपी को 30 सेकंड की आडियो भी सुनाई।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से सिकंदराबाद सीओ को जांच सौंपते हुए आरोपी दरोगा को चौकी से हटा दिया। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।