{"_id":"69403d943dbbe938e607bbae","slug":"bpl-bulandshahr-tigers-won-the-first-match-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145348-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल : बुलंदशहर टाइगर ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल : बुलंदशहर टाइगर ने जीता पहला मैच
विज्ञापन
नगर के डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित बीपीएल लीग का शुभारंभ करती पालिका अध्यक्ष। स्रोत : आयोजक
बुलंदशहर। डीएवी कॉलेज के मैदान पर सोमवार से बुलंदशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) टी-20 का आठवां सीजन शुरू हो गया। आईपीएल की तर्ज पर हो रहे बीपीएल टी-20 में पहले दिन बुलंदशहर शाइनिंग स्टार व बुलंदशहर टाइगर के बीच मैच खेला गया। इसमें बुलंदशहर टाइगर ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, लीग में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतिदिन दो-दो मैच का आयोजन होगा।
लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, बृजभूषण वेलफेयर एनजीओ के संस्थापक विश्वास शर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजीव गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बुलंदशहर टाइगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बुलंदशहर शाइनिंग स्टार की टीम ने सुनील भाटी के सर्वाधिक 42 रन की बदौलत 18 ओवर में नौ विकेट खोकर 96 रन बनाए।
बुलंदशहर टाइगर की ओर से ऋषभ देव ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट व लक्ष्य बुमराह ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर टाइगर की टीम ने सौरव के 44 रन, विशाल सिसोदिया के 12 रन की बदौलत 8.4 ओवर में 100 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। ऋषभ देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि टी-20 में बुलंदशहर पेंथर, बुलंदशहर बुल्स, शाइनिंग स्टार, बुलंदशहर टाइगर, बुलंदशहर सुपर किंग्स, बुलंदशहर इंडियंस, बुलंदशहर वॉरियर्स व बुलंदशहर हॉक्स टीम प्रतिभाग कर रही हैं। बालाजी क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित लीग में प्रतिदिन सुबह-शाम दो-दो मैच होंगे।
इस दौरान बुलंदशहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, संदीप शर्मा, अनुज चौधरी, चेतन चौहान, अंकित निर्मल, मैच के अंपायर महेंद्र सिंह व अभय सिंह आदि मौजूद रहे।