फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Boy found dead

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौतशिकारपुर।क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी युवक की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।पुलिस की जांच के दौरान एक कारतूस उसकी जेब से भी बरामद हुई है।

विज्ञापन

विस्तार

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी युवक की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव जंगल में नलकूप के पास रास्ते में पड़ा मिला। शव के पास ही एक तमंचा और उसकी जेब से कारतूस मिला है। जिसके आधार पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी जगपाल सिंह का 26 वर्षीय पुत्र सोनू पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे वह अपने खेत पर चारा लेने गया था। दोपहर लगभग 12 बजे खेत पर गए पड़ोसी नलकूप वालों को उसका शव रास्ते में पड़ा मिला। जिसकी सूचना उन्होंने परिजन और पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल की मृतक की छाती पर बाई ओर गोली का निशान था। जबकि एक तमंचा उसके शव के पास पड़ा
विज्ञापन

था। पुलिस की जांच के दौरान एक कारतूस उसकी जेब से भी बरामद हुई है। जिससे पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का भी प्रतीत हो रहा है। वहीं वारदात के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस फिलहाल विभिन्न बिंदुओं पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की छाती में बाईं ओर गोली लगी है। जबकि शव के पास ही एक तमंचा 315 बोर का पड़ा हुआ मिला है। युवक की जेब से एक कारतूस भी मिला है। इससे मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं से की जा रही है। - भास्कर मिश्रा, ट्रेनी सीओ, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed