फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Boom in the river, and came close to the low water level in flood

गंगा में उफान, लो फ्लड के करीब पहुंचा जलस्तर

Mon, 04 Jul 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Mon, 04 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Boom in the river, and came close to the low water level in flood
खेतों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : amarujala

गंगा में उफान जारी है और जलस्तर लो फ्लड के करीब पहुंच गया है। अनूपशहर में दो घाटों पर पानी चढ़ा हुआ है। वहीं, नरौरा गंगा बैराज पर पिछले 24 घंटे में 22 हजार 682 क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते अब नरौरा में गंगा लो फ्लड की श्रेणी में बह रही हैं। बैराज में कुल पानी की आवक 84 हजार 581 क्यूसेक प्रति सेकेंड है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ रामकिशन वर्मा ने बताया कि रविवार शाम बैराज पर कुल पानी की आवक 61 हजार 907 क्यूसेक थी। जलस्तर में वृद्धि के बाद सोमवार शाम बैराज पर कुल पानी की उपलब्धता 84581 क्यूसेक हैं। बैराज नदी की डाउन स्ट्रीम में 77076 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की दर से निकासी की जा रही है। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7103 क्यूेसक पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार एवं बिजनौर गंगा बैराज से छोड़े जा रही जल की मिल रहीं रिपोर्ट से जल स्तर में गिरावट के संकेत हैं।
विज्ञापन


 हालांकि, गंगा में इस समय बाढ़ का खतरा नहीं है। मगर प्रशासन सतर्क है। अफसर पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तहसीलदार रत्न वर्मा ने बताया कि लेखपाल और ग्राम प्रधानों को बाढ़ पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान--- जिन गांवों में बाढ़ का अधिक खतरा है। उन पर प्रशासन की नजर है, ग्रामीणों को बाढ़ आने पर बचाव की ट्रेनिंग दी गई है। बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को गंगा के पानी की समय-समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं। बाढ़ पर नियंत्रण पाने को प्रशासन ने व्यापक इंतजाम कर लिए हैं। - राहुल यादव, एसडीएम



खेतों में पहुंचा गंगा का पानी, किसानों की बढ़ी चिंता

अनूपशहर। गंगा का पानी अभी भी उफान पर है। कई जगह पानी खेतों में भी भर गया है। जिसके चलते किसानों के सामने चारे का संकट गहरा गया है। अधिक दिन तक पानी खड़ा रहने से फसलों में गलन भी हो सकती है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।
गंगा में रविवार को जलस्तर बढ़ने से पानी खेतों में पहुंच गया। जबकि गंगा किनारे बोई जाने वाली पालेज पहले ही समाप्त हो गई थी। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि गंगा का पानी खेतों में भर जाने से सबसे अधिक संकट चारे का हो रहा है। पिछले दो दिन से पशुओं को हरा चारा नहीं मिल रहा। पानी अधिक समय तक फसलों में रहा तो गलन बढ़ जाएगी, जिससे नुकसान होगा।



पूर्व सांसद ने गंगा बाढ़ हालातों का लिया जायजा
अनूपशहर। पूर्व सांसद कमलेश वाल्मिीकि ने सोमवार को अनूपशहर का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने जाह्नवीद्वार गंगाघाट पर पहुंचकर गंगा के बढ़े जलस्तर का भी जायजा लिया। इस दौरान अरविंद, मुनेश, मनोज, सर्वेश, हेमंत, पोषित, सौरभ, विवेक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed