{"_id":"6ab811f5d8c69460ce018e34","slug":"body-of-youth-missing-for-two-days-found-in-a-field-murder-suspected-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-166599-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला, जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला, जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के लोक किसान इंटर कॉलेज इलना के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे धान के खेत में शनिवार सुबह दो दिन से लापता एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव रूपवास पंचगाई निवासी सतीश राणा का 25 वर्षीय पुत्र सोनू राणा दो दिन से लापता था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित जनोरा गेट से आगे सड़क किनारे धान के खेत में शनिवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने अज्ञात युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास में इंजेक्शन और सिरिंज बरामद की है। जबकि, उसकी जेब से तीन सौ पंद्रह रुपये, गुटखा, जहर की डिब्बी मिली है। हालांकि मृतक का मोबाइल गायब मिला है।
पुलिस ने अज्ञात में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लेकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक की शिनाख्त की। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। एएसपी प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि घटना की बाबत थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।