{"_id":"6991769b02fdd2fcbe09880b","slug":"body-of-village-head-missing-for-9-days-he-was-found-with-his-eye-missing-and-his-thumb-severed-in-bulandshahr-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आंख गायब और कटा मिला अंगूठा, नौ दिनों से लापता ग्राम प्रधान की लाश का ऐसा हाल देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंख गायब और कटा मिला अंगूठा, नौ दिनों से लापता ग्राम प्रधान की लाश का ऐसा हाल देख पुलिस भी हैरान
Sun, 15 Feb 2026 01:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:11 PM IST
सार
बुलंदशहर में नौ दिनों से लापता ग्राम प्रधान का शव बरामद हुआ है। एक आंख गायब और अंगूठा कटा मिला है। परिजन और पुलिस शव की हालत देखकर हैरान हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी थाना इलाके के गांव समसपुर के ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव खाली प्लॉट में मिला है। शव क्षत-विक्षित हालत में मिला है।
जानकारी के अनुसार, छतारी थाना इलाके के गांव समसपुर निवासी 66 वर्षीय ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह पिछले नौ दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे, उनका शव रविवार को सलेमपुर थाना इलाके के गांव चित्सौन स्थित एक सुनसान खाली प्लॉट में मिला।
शव की स्थिति देख परिजनों के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर मिले शव की एक आंख गायब थी और दाएं पैर का अंगूठा कटा हुआ था। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में पुलिस इसे जंगली जानवरों की हरकत मान रही है, लेकिन परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि प्रहलाद सिंह की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंका गया है। सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और बिलखते परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी