फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   body of the laborer was thrown in the field after killing him

बुलंदशहर: भारी चीज से वार कर मजदूर की हत्या कर खेत में फेंका शव, गांव में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 Sep 2025 01:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:16 PM IST
विज्ञापन
body of the laborer was thrown in the field after killing him
Bulandshahr News - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रनियावली में भारी वस्तु से प्रहार कर मजदूर की हत्या कर दी। जिसका शव शुक्रवार सुबह खेत में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की छाती पर भी पटिया रखी हुई थी।

विज्ञापन


गांव रनियावली निवासी श्यामवीर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा ध्यानपाल उर्फ गुड्डू (40) मजदूरी और खेती करता था। गुरुवार रात को वह घर नहीं आया। शुक्रवार सुबह को गुड्डू का शव गांव निवासी राजकुमार के खेत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


गुड्डू की गर्दन और छाती पर बाहरी वस्तु से प्रहार करने के निशान बने हुए थे। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, सीओ पूर्णिमा सिंह ने पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पूर्णिमा सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed