फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body of missing electrician found near railway track

Bulandshahar News: रेलवे ट्रैक के पास मिला लापता इलेक्ट्रीशियन का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Body of missing electrician found near railway track
गुलावठी मृतक अफरोज के घर के बाहर जमा लोगों की भीड़। संवाद
गुलावठी। नगर के सैदपुर रोड पर शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास इलेक्ट्रीशियन का शव घायल अवस्था में मिला। मृतक के मोबाइल फोन पर मां का फोन आने पर शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को सैदपुर रोड पर रेलवे ट्रैक के बराबर में किसी युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। घटना स्थल पर खून पड़ा हुआ था। इसी दौरान मृतक के मोबाइल पर उसकी मां का फोन आया। इसके बाद उसकी शिनाख्त गुलावठी के मोहल्ला मेहरबानपुरा निवासी अफरोज (26) के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई महरोज ने बताया कि अफरोज बिजली फिटिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह घर से किसी के यहां बिजली फिटिंग करने गए थे। रात में वापस नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दिए बगैर उन्होंने तलाश शुरू की। सुबह उनकी मां ने अफरोज के मोबाइल पर फोन किया तो पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय का कहना है कि रेलवे ट्रैक के बराबर में घायल अवस्था में युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया हादसे में मौत होने की संभावना है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed