फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body elections: 120 seats will be occupied by half the population

निकाय चुनाव: 120 सीटों पर होगा आधी आबादी का कब्जा

Wed, 10 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 10 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Body elections: 120 seats will be occupied by half the population
CHUNAV

विज्ञापन

अबकी निकाय चुनाव में 120 वार्डों पर आधी आबादी का कब्जा होगा। 33.33 फीसदी आरक्षण फार्मूले के हिसाब से 120 वार्ड महिलाओं के खाते में जाएंगे। 80 वार्डों पर ओबीसी पुरूष चुनाव लड़कर बोर्ड में पहुंचेंगे।

जनपद में नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतें हैं। 17 नगर निकायों में 335 वार्ड हैं। इनमें महिलाओं की हिस्सेदारी 33.33 प्रतिशत होगी। इस हिसाब से महिलाओं के खाते में 120 वार्ड आएंगे। 120 वार्डों पर महिलाओं का कब्जा रहेगा।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए वार्डों में एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य महिलाएं भी होंगी। 27 प्रतिशत यानि 80 वार्डों पर ओबीसी पुरूषों का कब्जा रहेगा। एससी वर्ग के कंडीडेटस का आरक्षण उनकी आबादी के हिसाब से तय किया जाएगा। किस वार्ड पर कौन से वर्ग का कंडीडेट ताल ठोकेगा, इसकी जमीन तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन आरक्षण की अनंतिम सूची फाइनल करने में   जुटा हुआ है। जल्द ही डीएम वार्ड वार आरक्षण सूची जारी कर देंगी। बाकी वार्ड सामान्य श्रेणी के होंगे।

एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि 33.33 प्रतिशत वार्ड महिलाओ के लिए आरक्षित है। 27 प्रतिशत वार्डों पर ओबीसी चुनाव लड़ेंगे। आरक्षण का बाकायदा फार्मूला तय किया गया। फार्मूले के हिसाब से आरक्षण तय किया जाएगा।


निकाय चुनाव में जुटने का आह्वान
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की गई। जिला महामंत्री अनुज जौहरी ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह जुट जाएं। निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी युवा कार्यकर्ताओं की होगी, जिस पर हमें खरा उतरना है। इस मौके पर मुकेश शर्मा, विवेक चौहान, महेन्द्र सिंह, रवि पंडित, सुनील वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed