{"_id":"56ed83534f1c1b4c5f8b4fe1","slug":"bodies-on-the-road-after-taking-a-half-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर लगाया डेढ़ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रखकर लगाया डेढ़ घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला
बहन-बहनोई को घर पहुंचाकर बाइक से साथी के साथ लौट रहे बीएसएफ के जवान को बरौली वासुदेवपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बीएसएफ के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रख स्यान-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाल किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया तो डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
बरौली वासुदेवपुर निवासी बीएसएफ का जवान चंद्रेश कुमार (25) अपनी शादी के लिए बहन व बहनोई के साथ शुक्रवार को लड़की देखने गया था।
बीती रात लगभग 10.30 बजे वह अपनी बहन व बहनोई को उनके गांव मुढ़ी बकापुर पहुंचाकर घर लौट रहा था। तभी बरौली स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने चंद्रेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन
चंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार जितेंद्र घायल हो गया। उधर, हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और शव को रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल दिनेश कुमार वशिष्ठ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया तो देर रात लगभग 12 बजे यातायात सुचारु हो पाया।