फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Board exam candidates will get roadways bus facility

Bulandshahar News: बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी रोडवेज बस की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए परिवहन निगम की बसें चलाई जा रही हैं। दोनों पालियों के परीक्षार्थी केंद्र तक जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा ले सकते हैं। इसको लेकर निगम की प्रतिदिन पांच-पांच बसें डिपो पर आरक्षित रहेंगी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 110 केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केंद्र नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हैं। कुछ स्थानों पर आवागमन के साधन की समस्या रहती है। ऐसे में परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी महसूस करते हैं। साथ ही साधन समय पर न मिलने से परीक्षा छूटने का भी डर बना रहता है। परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सके इसके लिए उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रतिदिन रोडवेज अड्डे पर पांच-पांच बसें आरक्षित रखी जाएंगी। यदि परीक्षार्थियों को आवागमन की सुविधा चाहिए तो वह परीक्षा से पूर्व अड्डे पर आकर जानकारी उपलब्ध करा दें। जिससे परीक्षा के समय के अनुसार संचालन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed