{"_id":"6943d2498d1acb3a970b2271","slug":"bloodied-body-of-a-young-man-found-on-roadside-in-bulandshahar-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: सड़क किनारे मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: सड़क किनारे मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी
Thu, 18 Dec 2025 03:44 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 18 Dec 2025 03:44 PM IST
सार
25 वर्षीय मृतक गौरव गांव अचलपुर का निवासी बताया जा रहा है। वह रिश्तेदारी से घर के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में पहासू रोड स्थित टक्कर नगलिया के निकट सड़क किनारे एक 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव अचलपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गौरव अपनी निजी रिश्तेदारी से घर के लिए निकला था, तभी रास्ते में यह घटना हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने गौरव की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गौरव को किसी ने रास्ते में रोका और उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन