फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   block pramukh election

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : नामांकन से एक दिन पहले घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
block pramukh election
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : नामांकन से एक दिन पहले घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी
विज्ञापन

बुलंदशहर। ब्लॉक प्रमुख के चुनावों की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। आठ जुलाई को नामांकन के दौरान ही स्थिति साफ हो सकेगी कि किस दल द्वारा किसे अपना प्रत्याशी बनाया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि नौ जुलाई को नाम वापसी और दस जुलाई सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान और तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक कार्यालय पर जबकि, परिणाम जिला मुख्यालय पर डीएम द्वारा जारी किया जाएगा। मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। कोई भी प्रत्याशी संबंधित ब्लॉक कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद सकता है।
विज्ञापन

1315 बीडीसी सदस्य बनाएंगे 16 ब्लॉक प्रमुख
जिले के सभी 16 ब्लॉकों पर प्रमुख को कुर्सी तक पहुंचाने के लिए 1315 बीडीसी अपने मत का प्रयोग करेंगे। सिकंदराबाद ब्लॉक में सबसे अधिक 126 और खुर्जा में 119 बीडीसी सदस्य हैं। जबकि अगौता में 62, लखावटी 59, बुलंदशहर 97, गुलावठी 54, अरनिया 78, स्याना 54, ऊंचागांव 76, बीबीनगर 53, शिकारपुर 84, पहासू 99, डिबाई 92, दानपुर 93, अनूपशहर 90 और जहांगीराबाद में 81 बीडीसी सदस्य अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करेंगे। सभी ब्लॉकों पर कुल पड़े वैध मतों का 50 फीसदी से अधिक मत हासिल करने वाला प्रत्याशी ही विजयी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed