{"_id":"68d6c6e33ca042e2d006e96c","slug":"black-marketing-of-32761-quintals-of-ration-including-sugar-report-on-two-ration-dealers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141193-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चीनी सहित 327.61 क्विंटल राशन की कालाबाजारी, दाे कोटेदारों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चीनी सहित 327.61 क्विंटल राशन की कालाबाजारी, दाे कोटेदारों पर रिपोर्ट
सार
बुलंदशहर में विभागीय अधिकारियों ने दो कोटेदारों के खिलाफ सरकारी राशन की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का मामला उजागर किया है। निरीक्षण में 327.61 क्विंटल राशन गायब मिला और दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर। सरकारी राशन की कालाबाजारी में विभागीय अफसरों ने दो कोटेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोटेदार ने करीब 327.61 क्विंटल सरकारी राशन की कालाबाजारी की है जिसमें गेहूं, चावल के साथ चीनी भी शामिल है। दोनों दुकानें निलंबित कर दी गई हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गांव दोहली और नयागांव स्थित राशन की दुकान का विभाग के पूर्ति निरीक्षकों ने निरीक्षण किया था। दोनों दुकानों पर निरीक्षण के दौरान 327.61 क्विंटल राशन कम मिला। इसमें 15 किलो चीनी, 125.31 क्विंटल गेहूं और 202.15 क्विंटल चावल शामिल है। बताया कि पूर्ति अधिकारी दीपांकर शर्मा ने गांव दोहली स्थित राशन की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर महिला कोटेदार को बुलाया गया लेकिन वह नहीं आईं। उनके पति हबीब ने दुकान खोली थी।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर आदि भी नहीं मिले। हबीब ने बताया की उनकी पत्नी कहीं पर रख गई है। जांच में पता चला कि इस दुकान पर गांव करौली की दुकान भी संचालित हो रही है। पहले दुकान पर आवंटित किए गए राशन का पता किया। निरीक्षण में दुकान से 53.67 क्विंटल गेहूं, 92.64 क्विंटल चावल और छह किलो चीनी कम मिली। इस बारे में कोटेदार न तो राशन वितरण का ब्योरा दे सकी और न ही यह बता पाई कि राशन कहां पर रखा है। राशन की कालाबाजारी का खुलासा होने पर कोटेदार नगीना के खिलाफ थाना देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह गांव नयागांव स्थित राशन की दुकान का पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दुकान पर नियमित राशन वितरण न होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान दुकान पर अनियमितताएं पाई गईं और आवंटित किया गया राशन भी पूरा नहीं मिला। दुकान से गायब मिले 71.64 क्विंटल गेहूं, 109.51 क्विंटल चावल और नौ किलो चीनी का कोटेदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच में पता चला कि राशन को बाजार में बेच दिया गया। इस पर कोटेदार मनीष के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया है।