Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU workers going to Hapur created ruckus at toll, alleged scuffle with CO

Bulandshahar News: हापुड़ जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल पर हंगामा, सीओ से हाथापाई का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
BKU workers going to Hapur created ruckus at toll, alleged scuffle with CO
अलीगढ़ के गभाना टोल पर तैनात पुलिसबल। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व मंत्री के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब सड़क पर संग्राम का रूप ले चुकी है। शुक्रवार को गभाना टोल पर भारी हंगामे, पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बीच किसानों का जत्था पुलिस की घेराबंदी को तोड़ते हुए हापुड़ की ओर कूच कर गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की एक सीओ से हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

जिले की पुलिस जहां मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर किसानों को रोकने की रणनीति बनाती रही, वहीं किसान संगठन के पदाधिकारी अपनी रणनीति बदलते हुए विभिन्न देहाती रास्तों से हापुड़ पहुंचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत कुछ दिन पूर्व हापुड़ में आयोजित एक कार्यक्रम से हुई, जहां भाजपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान और भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान पूर्व मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से किसान कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने इसके विरोध में मदन चौहान के घेराव का एलान किया था, जिसके चलते शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से किसानों का हुजूम हापुड़ की ओर निकल पड़ा।
शुक्रवार सुबह से ही बुलंदशहर और अलीगढ़ की सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। अलीगढ़ के गभाना टोल पर स्थिति उस समय बिगड़ गई जब प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगभग 80 से 90 गाड़ियों का काफिला पहुंचा।
यहां पहले से ही खुर्जा सीओ शोभित कुमार, सिकंदराबाद सीओ भास्कर मिश्रा और शिकारपुर सीओ शशांक श्रीवास्तव भारी पुलिस बल और करीब दस थानों की फोर्स के साथ मुस्तैद थे।
दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही कार्यकर्ताओं का काफिला टोल पर पहुेचा, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। किसानों ने जबरन बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिससे पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद भाकियू नेताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दी।
पुलिस को दिया चकमा, बदले रास्ते: हापुड़ की घेराबंदी को लेकर पुलिस ने एनएच-91 और मुख्य मार्गों पर जाल बिछा रखा था, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता पुलिस की रणनीति से दो कदम आगे निकले। टोल से निकलने के बाद काफिला अरनिया, खुर्जा के कैलाश अस्पताल गेट और खुर्जा देहात थाना होते हुए मामन खुर्द पहुँचा।

यहां से रणनीति बदलते हुए किसान वाया पहासू रोड, स्याना अड्डा और गुलावठी के अंदरूनी रास्तों से होते हुए हापुड़ की सीमा में दाखिल हो गए। पुलिस के आला अधिकारी मुख्य सड़क पर इंतजार करते रह गए और किसानों का काफिला गंतव्य की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed