{"_id":"5f5d09578ebc3e98277f2293","slug":"bku-surrounded-power-house-on-electrical-problems-bulandshahr-news-gbd205328843","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत समस्याओं पर बिफरी भाकियू, घेरा बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत समस्याओं पर बिफरी भाकियू, घेरा बिजलीघर
विज्ञापन

गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विद्युत समस्याओं के विरोध में सिकंदराबाद रोड स्थित बिजलीघर का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की अवर अभियंता शैलेंद्र शर्मा से नोकझोंक भी हुई। नाराज कार्यकर्ताओं ने जेई को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जेई के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
ग्राम खुशहालपुर फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति सुचारु करने एवं अन्य विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिला प्रभारी संजीव तेवतिया एवं जिला उपाध्यक्ष नितिन मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिकंदराबाद रोड स्थित बिजलीघर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संजीव तेवतिया ने बताया कि ग्राम खुशहालपुर फीडर से जुड़े गांवों सैंठा, खुशहालपुर, रसूलपुर, मिट्ठेपुर, विलायतनगर आदि गांवों में करीब 15 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। दिन में मात्र एक घंटे ही बिजली मिलती है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष नितिन मोदी ने कहा कि ग्राम खुशहालपुर में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन को शिफ्ट किया जाए। जर्जर लाईनों को बदलवाया जाए। नए कनेक्शन दो दिन में दिए जाएं। शिकायतों का निस्तारण दस दिन में किया जाए। धरने में जिला प्रभारी संजीव तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष नितिन मोदी, जिलाध्यक्ष बिन्नू अधाना, प्रदेश सचिव अशोक भाटी पाली, अमित गुर्जर, इकराम खान, आसिफ, बब्बल मोदी, जवाहर मोदी, धर्मवीर, पिंटू, लक्ष्मण सिंह, वीरपाल आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जेई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति सुचारु नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बिजलीघर पर एक मशीन का पार्ट खराब हो गया था। तीन-चार बार मशीन का पार्ट बदला जा चुका है, लेकिन वह फिर खराब हो गया। नया पार्ट शाम तक बदल दिया जाएगा और आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
- शैलेंद्र शर्मा, अवर अभियंता, पॉवर कॉरपोरेशन