फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU inlaid lock on the sugar mill

भाकियू ने शुगर मिल पर जड़ा ताला

Thu, 05 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 05 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
BKU inlaid lock on the sugar mill
sugercane - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को अनामिका शुगर मिल अगौता प्रबंधन द्वारा गन्ने के बकाए का भुगतान न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मिल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने मिल प्रबंधन आरपार की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


अनामिका शुगर मिल ने अभी तक 50 से 60 रुपये प्रति कुंतल गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं किया है। बृहस्पतिवार को भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान की अगुवाई में 50-60 किसान नारेबाजी करते हुए शुगर मिल के गेट पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


फिर मुख्य गेट पर ताला जड़कर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि शुगर मिल प्रबंधन द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल में लगातार हो रही घटतौली की एफआईआर होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मिल ने कीटनाशक  दवाइयों में भी कमीशन बाजी की है। इससे किसानों को घाटा हो रहा है।


धरने में अमरपाल लोधी, राजकुमार शर्मा, सोमवीर सिरोही, राजू कौशिक, पंडित दुर्योधन शर्मा, जितेंद्र्र जाटव, ऋषिपाल सिंह, उदयवीर सिंह, राजवीर सिंह, संजय सिंह, गुरूपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, रविकरन सिंह, विकास ठाकुर, वीरपाल सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed