{"_id":"65072e399a4c88c65c0147a4","slug":"bku-created-ruckus-and-made-toll-free-for-15-minutes-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-772-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भाकियू ने हंगामा कर 15 मिनट तक फ्री कराया टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भाकियू ने हंगामा कर 15 मिनट तक फ्री कराया टोल
विज्ञापन
लुहारली टोल प्लाजा पर टोल लाइन में बैठकर धरना देते किसान नेता, कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। भाकियू अजगर के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात करीब दस बजे लुहारली टोल प्लाजा पर हंगामा कर 15 मिनट तक टोल फ्री करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान नेताओं, कार्यकर्ताओं को टोल की लाइनों से हटाकर टोल को सुचारू कराया। टोल प्रशासन ने टोल के फ्री होने से 20 से 25 हजार रुपये के राजस्व के नुकसान का दावा किया है। टोल प्रशासन ने मामले में तहरीर दिए जाने की बात कही है।
टोल मैनेजर रजनीकांत ने बताया कि किसान यूनियन के कार्यकर्ता ट्रांसपोर्टरों के कामर्शियल वाहनों को टोल से फ्री निकालने के लिए टोल प्रशासन पर दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर टोल पर हंगामा करते हैं। इसी बात को लेकर भाकियू अजगर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की रात दस बजे लुहारली स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा किया। वह टोल की लाइनों में धरना देकर बैठ गए और टोल को फ्री करा दिया। जिससे बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों के कामर्शियल वाहन टोल टैक्स दिए बगैर टोल से होकर गुजर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल लाइनों में बैठे नेताओं, कार्यकर्ताओं को लाइनों से हटवाकर टोल को सुचारू कराया। करीब 15 मिनट तक टोल फ्री कराया गया। जिससे 20 से 25 हजार के राजस्व का नुकसान हुआ है।
बताया कि वह इस संबंध में टोल फ्री कराने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर देंगे। भाकियू अजगर के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू अधाना ने बताया कि टोल प्रशासन द्वारा टोल टैक्स के नाम पर स्थानीय वाहन चालकों को परेशान किया जाता है। जिससे टोल पर जाम लगता है। पिछले छह माह से वह समाधान की मांग करते चले आ रहे हैं। रात में भी वह इस संबंध में बात करने के लिए गए थे। लेकिन टोल प्रशासन ने उनसे बात नहीं की और पुलिस को बुला लिया। कामर्शियल वाहनों को टोल से फ्री गुजारने के लिए दबाव बनाने का आरोप निराधार है।