फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP's glory in seven municipalities, two city panchayats

Bulandshahar News: सात नगर पालिका, दो नगर पंचायतों में भाजपा का परचम बुलंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
निकाय चुनाव में भाजपा ने विजय रथ पर सवार होकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। जिले की नौ नगर पालिकाओं में से सात पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, एक सीट पर भाजपा के बागी और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि आठ नगर पंचायतों में से दो नगर पंचायत पर भाजपा, तीन पर बसपा, एक पर कांग्रेस और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है।
शनिवार को नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पंचायत औरंगाबाद और नगर पालिका खुर्जा और डिग्री कॉलेज में नगर पालिका बुलंदशहर और गुलावठी की मतगणना की गई। मतगणना के लिए अव्यवस्थाओं और अधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे बाद मतगणना शुरु हुई। मौके पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाई, जिसके बाद स्ट्रांग रूम खुलवाकर मतपेटिकाएं बाहर निकालीं और प्रक्रिया शुरू की। शनिवार को आए चुनाव परिणाम ने जहां भाजपा के पदाधिकारियों की खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं बसपा, सपा, रालोद, कांग्रेस के पदाधिकारियों को अस्तित्व बचाने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

नौ पर भाजपा, तीन पर बसपा का कब्जा
जिले की नौ नगर पालिकाओं में से बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई, शिकारपुर, गुलावठी और जहांगीराबाद नगर पालिका तथा ककोड़ और बुगरासी नगर पंचायत पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि छतारी, नरौरा और खानपुर नगर पंचायत पर बसपा, पहासू में कांग्रेस और बीबीनगर, औरंगाबाद नगर पंचायत, अनूपशहर और स्याना नगर पालिकाओं पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराबाद, ककोड़, खुर्जा में बसपा को झटका
2017 के चुनाव में सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई और अनूपशहर नगर पालिका और ककोड़, खानपुर, छतारी और बुगरासी सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की थी, वहीं इस बार इनमें से केवल खानपुर और छतारी नगर पंचायत पर ही पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज कर सके, इससे बसपा के पदाधिकारियों द्वारा किए गए टिकट वितरण और पार्टी के अंदर की कलह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सबसे बड़ी जीत दीप्ति, सबसे छोटी सलमा के नाम
जिले की 17 निकायों के जारी परिणाम के बाद सबसे बड़ी जीत बुलंदशहर नगर पालिका के लिए भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल को 29349 हजार वोटों से मिली। जबकि औरंगाबाद सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सलमा ने 20 वोटों से निर्दलीय मिथलेश और नरौरा नगर पंचायत पर बसपा प्रत्याशी प्रीति यादव ने मात्र 25 वोटों से जीत दर्ज कर भाजपा की बागी डिंपल शर्मा को हराया है।
भाजपा प्रत्याशी समेत 88 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
जिले की 17 निकायों पर कुल 137 में से 49 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। स्याना नगर पालिका और नरौरा नगर पंचायत पर भाजपा प्रत्याशी को जमानत बचाने लायक भी वोट नहीं मिल सके। इस दौरान पहासू में पांच, औरंगाबाद में छह, नरौरा में नौ, छतारी में सात, बीबीनगर-ककोड़ में एक-एक, जहांगीराबाद-शिकारपुर-डिबाई में चार-चार, स्याना में 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

2017 का चुनाव परिणाम

नगर पालिका - विजेता - पार्टी
बुलंदशहर - मनोज गर्ग, भाजपा
सिकंदराबाद- बब्बो परवीन, बसपा
खुर्जा - परवीन बेगम, बसपा
स्याना - नंदराम जाटव, निर्दलीय
डिबाई - कयाम गाजी, बसपा
अनूपशहर- ब्रजेश कुमार शर्मा, बसपा
शिकारपुर - फूलवती राणा, बसपा
गुलावठी --काले पहलवान, निर्दलीय
जहांगीराबाद --सूरज भान, भाजपा
-----------
नगर पंचायत बीबीनगर
महेश रुणकीवाल भाजपा
खानपुर
मुस्तफा कमाल बसपा
ककोड़
कुंवर रिजवान बसपा
छतारी
अशरफ कुरैशी बसपा
नरौरा
विवेक वशिष्ठ भाजपा
बुगरासी आरिफ निर्दलीय
औरंगाबाद
अख्तर मेवाती निर्दलीय
पहासू शबनम इकबाल सपा

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि बुलंदशहर सीट पर मतगणना शुरू होने में कुछ देरी हुई थी लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया था। मतगणना के दौरान किसी भी सीट पर कोई हंगामा या विरोध नहीं हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना की प्रक्रिया को पूरा किया गया है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने मेहनत करते हुए मतगणना पूरी कराने में सहयोग किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि के सभी प्रत्याशियों ने पूरे मन से चुनाव लड़ा और कार्यकर्ताओं ने भी प्रत्याशियों का पूरा सहयोग किया। जिसके चलते हम जिले की सभी सीटों पर मजबूत चुनाव लड़ने में सफल रहे। जिले की सात नगर पालिका और दो नगर पंचायतों पर पार्टी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। यह बिना कार्यकर्ताओं के सहयोग के संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed