फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP women took to the streets for the sake of honor

महिला सम्मान की खातिर सड़कों पर उतरे भाजपाई

Sat, 23 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP women took to the streets for the sake of honor
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

बसपा के नारों में नारी का अपमान होने पर भाजपाई शनिवार को सड़कों पर उतर आए। भाजपाइयों में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिददीकी को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर शनिवार को जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के नेतृत्व में भाजपाई जिला कार्यालय पर जमा हुए। यहां से नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने नारी सम्मान की बात कहते हुए बसपा महासचिव और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता हितेश गर्ग ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम के बाद दयाशंकर का परिवार दहशत में है। इसलिए उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। जब पार्टी आला कमान दयाशंकर पर कार्रवाई कर चुका है तो लखनऊ में भीड़ जुटाने का कोई मतलब नहीं है। भाजपा के लिए नारी सम्मान सर्वापरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्र मोहन ने कहा कि बीजेपी में समान रुप से महिलाओं का सम्मान किया जाता है। बसपा सुप्रीमो पर भी जब सपा ने हल्ला बोला था, उनकी रक्षा करने के लिए भाजपा आगे आई थी। अब मायावती जी को नसीमुददीन सिद्दीकी को बर्खास्त कर महिलाओं के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।


सांसद भोला सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर बेटी के सम्मान की खातिर हम सड़क पर उतरें हैं। संजय शर्मा, मीनाक्षी सिंह, अनीता राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए।  होशियार सिंह,अजय शर्मा गिरीराज सिंह, महेश लोधी और अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed