फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP MLA Meenakshi Singh threatened the officer said ask apologize or else I will take out my shoe and hit you

Video: मर्यादा ही भूल गईं भाजपा विधायक, अधिकारी को धमकाया, बोलीं- माफी मांगो नहीं तो जूता निकालकर मारेंगे

Tue, 06 Aug 2024 09:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Aug 2024 09:15 PM IST
सार

मंदिर तोड़ने की सूचना पर कॉलोनी के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही रोक लिया। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और विधिवत रूप से मंदिर स्थापना की मांग करने लगे।

विज्ञापन
BJP MLA Meenakshi Singh threatened the officer said ask apologize or else I will take out my shoe and hit you
भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने अधिकारी को धमकाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता से माफी मांगो अन्यथा जूता निकालकर इतना मारेंगे कि भूल जाओगे। यह धमकी किसी अपराधी ने नहीं बल्कि भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने आवास विकास के अधिकारियों को दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के लोगों ने अधिकारियों पर भगवान का मंदिर तोड़ने और आस्था के साथ छेड़छाड़ करने आरोप लगाया था। जिसके बाद लोगों ने विधायक से शिकायत की तो विधायक अपनी मर्यादा ही भूल गईं।

विज्ञापन

आवास विकास निवासी उमेश चंद शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के लिए उनका बाग अधिग्रहित हुआ था। जिसमें से उन्हें 35 प्रतिशत जगह मिली थी। 15 साल पहले अधिग्रहण होने के बाद भी अभी तक आवास विकास के अधिकारियों ने उनकी जमीन नापकर नहीं दी है। उनकी जमीन से मंदिर के लिए 20 मीटर जगह छोड़ी गई थी, जिसमें मंदिर बनाया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पास ही खाली प्लॉट पर उमेश शर्मा और आस-पास के लोगों ने भगवान शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। इसमें आवास विकास के अधिकारी भी आए थे। मंगलवार दोपहर को आवास विकास की टीम अतिरिक्त अभियंता एसपी सिंह, अवर अभियंता अजब सिंह, कनिष्ठ सहायक गौरव दीक्षित मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर को तोड़कर वहां से हटाया और दूसरे स्थान पर बिना पूजा अर्चना के मंदिर की मूर्तियों को रख दिया। 

विज्ञापन

मंदिर तोड़ने की सूचना पर कॉलोनी के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही रोक लिया। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और विधिवत रूप से मंदिर स्थापना की मांग करने लगे। हंगामा की सूचना पर सीओ भास्कर मिश्रा और एसडीएम दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। 

इसी बीच विधायक मीनाक्षी सिंह मौके पर पहुंच गईं और लोगों की शिकायत सुनी। इसके बाद विधायक ने आवास विकास के अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि लोगों से माफी मांगो नहीं तो जूता निकालकर इतना मारेंगे कि भूल जाओगे। मौके पर करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों ने विधि विधान से मंदिर स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

आवास विकास के अधिकारियों ने लोगों की आस्था के साथ छेड़छाड़ की है। छैनी हथौड़े से मूर्ति को हटा दिया गया है, जो गलत है। इसलिए उनको फटकार लगाई थी। - मीनाक्षी सिंह, विधायक खुर्जा।

आवास विकास के अधिकारी ने पुलिस और प्रशासन को बिना सूचना के मंदिर को ध्वस्त करने चले गए थे। जहां पहले से जमीनी विवाद चल रहा है। लोगों की मांग पर मूर्ति पहले वाले स्थान पर लगवाई जा रही हैं। वहीं आवास विकास के अधिकारियों से जमीन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - दुर्गेश सिंह, एसडीएम खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed