फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP members to surround the police station Halla Bol

भाजपाइयों ने कोतवाली घेरकर किया हल्ला बोल

Fri, 15 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP members to surround the police station Halla Bol
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर/जहांगीरपुर/पहासू। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपाइयों ने नगर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों में प्रदेश में अराजकता का माहौल बताते हुए प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर कोतवाल को सौंपा।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मलका पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता नगर कोतवाली पहुंचे और धरना दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
विज्ञापन


जनता में भय है और पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते ठीक प्रकार से काम नहीं कर पा रही है। प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में पड़ गई है। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा, नगराध्यक्ष धर्मेंद्र काली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र लोधी, सुंदर पाल सिंह, संतोष वाल्मीकि, सतीश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा टीटू, अनिल सिसोदिया आदि रहे। जहांगीरपुर और पहासू थाने का भी घेराव किया। धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दोनों थाने के प्रभारियों को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed