{"_id":"645fdb1b8a64e8772503e8b4","slug":"bjp-got-victory-in-gulawathi-for-the-first-time-bulandshahr-news-c-30-1-105881-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आजादी के बाद गुलावठी में पहली बार भाजपा को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आजादी के बाद गुलावठी में पहली बार भाजपा को मिली जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। नगर पालिका परिषद गुलावठी के चेयरमैन पद पर आजादी के बाद से पहली बार भाजपा की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी शैलेश तेवतिया ने अपने प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी काले पहलवान को हराकर इतिहास रचा है। इससे पहले गुलावठी नगर पालिका के चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत होती आई है। जीत के बाद शैलेश तेवतिया ने कहा कि यह उनकी नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया और गुलावठी के लोगों की जीत है।
1964 में गुलावठी टाऊन एरिया में थी। निर्दलीय के रूप में दो बार विश्वबंधु गुप्ता टाउन एरिया अध्यक्ष चुने गए। 1984 में गुलावठी नगर पालिका का गठन हुआ तथा 1988 में चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विश्वबंधु गुप्ता चुनाव जीतकर पहले अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला था। दो साल नगर पालिका के चेयरमैन पद की सीट सुपर सीट रही। 1995 में निर्दलीय के रूप में सैयद सैफुदीन इरफान, 2000 में भी निर्दलीय के रूप में सैयद सैफुद्दीन इरफान चुनाव जीते। 2006 में निर्दलीय के रूप में मंगतराम पाल तथा 2012 में निर्दलीय के नुसरत जहां, 2017 में निर्दलीय के रूप में काले खां कुरैशी चुनाव जीते। अब शैलेश तेवतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी काले खां कुरैशी को हराकर गुलावठी में इतिहास रच दिया है। समर्थकों का कहना है कि शैलेश तेवतिया की जीत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया की मेहनत है। उधर, शैलेश तेवतिया की जीत पर गुलावठी में जश्न मनाया तथा खुशी में मिठाइयां बांटी। भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, राहुल कंसल, गौरव कंसल, सुनील गोयल, मोहित गर्ग, जितेंद्र कंसल, गौरव तेवतिया, कुलदीप मोदी, मयंक अग्रवाल, नीरज सैनी, अमरीश गोयल, हैप्पी वर्मा, सचिन गर्ग, हेमंत कंसल आदि ने भाजपा प्रत्याशी की जीत पर खुशी जताई है।
निर्दलीय प्रत्याशी शोएब मेवाती ने नगर की जनता का आभार जताया है। शोएब मेवाती ने कहा कि वह हार गए हैं, लेकिन उन्हें हार का गम नहीं है। जनता ने उन्हें 7 हजार मत दिए हैं। वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे।