फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP got defeated constituencies MP and four MLAs

Bulandshahr: सांसद और चार विधायकों के क्षेत्रों में भाजपा को मिली हार, महेश शर्मा जलवा दिखाने में रहे कामयाब

Sun, 14 May 2023 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 May 2023 05:26 PM IST
सार

बुलंदशहर लोकसभा सांसद डा. भोला सिंह के क्षेत्र में 13 में से मात्र पांच निकाय ही पार्टी जीत सकी। स्याना, डिबाई, शिकारपुर और अनूपशहर विधायकों के क्षेत्रों में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
BJP got defeated constituencies MP and four MLAs
महेश शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर की 17 निकायों में भाजपा के सातों विधायक, सांसद समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के बाद भी चार विधायकों के क्षेत्र में भाजपा को पर्याप्त सफलता नहीं मिल सकी। स्थिति यह रही कि सदर विधायक प्रदीप चौधरी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह अपनी-अपनी विधानसभा की सभी निकायों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। यदि लोकसभा की बात की जाए तो गौतमबुद्धनगर लोकसभा में आने वाली खुर्जा, गुलावठी, सिकंदराबाद और ककोड़ नगर पंचायत पर सांसद महेश शर्मा अपना जलवा दिखाने में सफल रहे। 

विज्ञापन

 

जबकि बुलंदशहर लोकसभा सांसद डा. भोला सिंह के क्षेत्र में 13 में से मात्र पांच निकाय ही पार्टी जीत सकी। स्याना, डिबाई, शिकारपुर और अनूपशहर विधायकों के क्षेत्रों में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी। स्याना के विधायक देवेंद्र लोधी बुगरासी नगर पंचायत की सीट को छोड़कर स्याना, बीबीनगर और खानपुर निकाय पर पार्टी प्रत्याशी को जीत नहीं दिला पाए। 

विज्ञापन

 

जबकि अनूपशहर विधानसभा की अनूपशहर और जहांगीराबाद नगर पालिका पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए विधायक ने प्रचार ही नहीं किया। हालांकि जहांगीराबाद सीट पर पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। जबकि शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा अपने क्षेत्र की पहासू और छतारी नगर पंचायत पर पार्टी के लिए जीत का दरवाजा नहीं खोल सके। पहासू नगर पंचायत पर पार्टी प्रत्याशी ने तो विधायक पर रालोद प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का भी आरोप लगाया था। जबकि डिबाई विधायक सीपी सिंह भी नरौरा सीट पर पार्टी के लिए पर्याप्त जनसमर्थन नहीं जुटा पाए और यहां पार्टी के प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed