{"_id":"578a76d44f1c1b0f2013dddf","slug":"bjp-conspiracy-kairana-issue-surendra-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना मुद्दा भाजपा की साजिश: सुरेंद्र नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना मुद्दा भाजपा की साजिश: सुरेंद्र नागर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांसद सुरेंद्र नागर का स्वागत करते ककोड़ चेयरमैन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना से अधिकांश लोगों ने कारोबार के सिलसिले में पलायन किया है। पलायन करने में वालों में हिंदू-मुसलमान दोनों हैं। भाजपा साजिश के तहत कैराना से लोगों के पलायन को चुनावी मुद्दा बना रही है। भाजपा संप्रदायिकता फैलाकर केंद्र सरकार की विफलताओं को छुपाना चाहती है, लेकिन अब वह बेनकाब हो चुकी है।
विज्ञापन
यह बातें राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने ककोड़ में चेयरमैन कुंवर रिजवान के आवास पर आयोजित बैठक में कही। सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा लोगों को तोड़ने का काम करती है, जबकि सपा मोहब्बत का पैगाम देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव में किए गए एक भी वादे को पूरा नही किया।
विज्ञापन
भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह संप्रदायिकता फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जनता के साथ किए गए हर एक चुनावी वादे को पूरा किया है। दूसरी पार्टियां पत्थर लगाने का काम करती है, सपा वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए पांच करोड़ पौधे लगाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यूपी की जनता सपा के साथ है और वह प्रदेश में दोबारा से सरकार बनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता ठा. गजराज सिंह और संचालन संजय चौहान ने किया। इस दौरान दिनेश गुर्जर, अब्दुलरब, पुष्पेंद्र भाटी, दीवान अली प्रधान सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।