{"_id":"58e698424f1c1b68625b4336","slug":"bjp-celebrates-establishment-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला कार्यालय समेत सभी नगरीय और देहात क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने पार्टी स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, मुंशीलाल गौतम, श्यामलाल जाटव, जयप्रकाश शर्मा, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, सचिन शर्मा, हितेश गर्ग, लक्ष्मीराज सिंह, आनंद चौधरी, सुखदेव शर्मा, सुनील शर्मा, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खत्रीवाडा स्थित आरडी स्कूल में स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा ने संचालन रामकुमार गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।
विज्ञापन
डा.प्रदीप दीक्षित, पंडित सचिन शर्मा, श्याम शर्मा, अरविंद दीक्षित, सुशील राना, डा.नरेश शर्मा, धनश्याम सैनी, उषा बंसल, सुधारानीसेन, बालमुकंदसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामघाट में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्त्तल एवं डिबाई विधायक अनीता राजपूत शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्त्तल एवं विधायक अनीता राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा वर्मा, ब्लाक प्रमुख पति अनार सिंह राजपूत, नवाब सिंह राजपूत, अरविंद अग्रवाल, बबलू राजपूत आदि प्रमुख रहे। गुलावठी में भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर, हंसराज शर्मा, बालचंद गुप्ता, रामभूल सिंह तोमर,
प्रदीप कुमार, हरिओम शर्मा, गुरुवचन सिंह तेवतिया, राजकुमार शर्मा, विनय कुमार, दिनेश चौहान, महेंद्र कुमार शर्मा, रामभूल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। पहासू में मनोज गर्ग, कुंवरपाल सिंह, रिंकू शर्मा, राजकुमार, प्रताप नागर, मनोहर सिंह, ध्रुव शर्मा रहे।
वहीं बीबीनगर में कमलकांत कौशिक, उमेश रूड़कीवाल, राकेश शर्मा, विपिन सैनी, बिजेंद्र चौधरी आदि रहे। औरंगाबाद में प्रमोद लोधी, जयचंद गुर्जर, डाक्टर ईश्वर चंद्रा, प्रेम सैनी, संजय गुप्ता, बॉबी शर्मा, जीता सिंह, त्रिलोक चंद गुर्जर, डाक्टर चमन लोधी आदि रहे।
बुगरासी में बृहस्पतिवार को बुगरासी के आशीर्वाद गॉर्डन में भाजपा के स्थापना दिवस पर पहुंचे विधायक देवेंद्र लोधी को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने दो बच्चों के कानून बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में किशन कुमार तायल, प्रदीप आदि रहे।