फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP celebrates

भाजपाइयों ने मनाया विजय दिवस

Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates
यूपी के महंत आदित्यनाथ सीएम की घोषणा के बाद सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के आवास पर मिठाई बांटते कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो

प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत में आने पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विजय दिवस मनाया। साथ ही सीएम पद के लिए महंत आदित्यनाथ के नाम की घोषणा होने पर भाजपाईयों ने खुशी मनाई।

विज्ञापन


बता दें कि नगर में भाजपा कार्यालय, चांदपुर, भूड़, ईंटारोड़ी, एफसीआई गोदाम चौराहा, देवी मंदिर सांठा चौराहा, शास्त्री नगर, डएवी मैदान के सामने, फूटा कुंआ, शास्त्री पार्क, टांडा, लाल तालाब, चार खंभ देवीपुरा, नगर पालिका के सामने, राधा नगर, राजे राजेश्वर मंदिर गेट सहित कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़े व पटाखे आदि जलाकर मिठाई वितरित की और विजय दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष धर्मेद्र लोधी काली, जयप्रकाश शर्मा, जीतू लोधी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। साथ क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम किए और मिठाई बांटी। सिकंदराबाद के दनकौर तिराहा स्थित नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा.प्रदीप दीक्षित, पंडित सचिन शर्मा, अरविन्द दीक्षित,उषा बंसल,श्याम शर्मा,दीपक दुल्हैरा, जय प्रकाश रावत, नीरज शर्मा, किशन गुप्ता,घनश्याम सैनी कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपाइयों ने मनाई यूपी विजय की खुशीः खुर्जा/पहासू  में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खुर्जा और पहासू में यूपी विजय धूमधाम से मनाया।

नगर स्थित नारायण पत्रालय में सभा का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने सबका साथ सबका विकास पीएम मोदी के नारे अनुसरण करने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता करते हुए बीपी एलेन्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की विशाल जीत विकास के नाम पर हुई है।

पीएम मोदी के विकास कार्यों को देखकर जनता ने इतना बड़ा जनादेश दिया है। सभा को भगवान चंद्र गोखिया, किशोरी लाला सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष हरिओम मीणा, दीपक गर्ग आदि ने संबोधित किया।


सभा में नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह टीटू, सतीश बाल्मीकि आदि रहे। वहीं पहासू में सौदान सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस मनाया। कार्यक्रम का संचालन मनोज गर्ग ने किया। विजेन्द्र लोधी, मलखान सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed