फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP

योगी 2.0 मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सका तीन मुख्यमंत्री देने वाला बुलंदशहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
BJP
मोतीबाग रोड स्थित एक एक शोरूम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शपथ के दौरान ताली बजाते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
योगी 2.0 मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सका तीन मुख्यमंत्री देने वाला बुलंदशहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देने वाले जिले को योगी 2.0 मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी। जिले सातों विधानसभा सीटों पर इस बार भी भाजपा जीती थी। कयास लगाए जा रहे एकतरफा समर्थन के बदले जिले के हिस्से में इस बार भी कम से कम एक मंत्री पद आएगा। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद जिले की 40 लाख से अधिक जनता की उम्मीदों को झटका लगा है।
भाजपा ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर लगातार दूसरे चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था। शुक्रवार दोपहर तक यह कयास थे कि अनिल शर्मा और संजय शर्मा में से किसी एक को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है, लेकिन सारे कयास हवाई साबित हुए। शाम चार बजे शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिले के किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला। उम्मीद है कि अगले विस्तार में जिले को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा। योगी की पहली सरकार में भी अनिल शर्मा को दूसरे चरण के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाया गया था। प्रदेश की राजनीति में जिले ने बड़े-बड़े नेता दिए हैं। सबसे पहले बाबू बनारसी दास ने मुख्यमंत्री बनकर जिले का मान बढ़ाया था। इसके बाद भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता भी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे। बसपा सुप्रीमो मायावती भी बुलंदशहर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

जिले से अब तक जीते 24 विधायक विभिन्न सरकारों के मंत्रिमंडल में स्थान पा चुके हैं। इनमें सईद उल हसन, सतीश शर्मा, शमीम आलम, हितेश कुमारी, धर्म सिंह, त्रिलोक चंद, हरी सिंह वाल्मीकि, पीके शर्मा, बाबू हिम्मत सिंह, वीरेंद्र स्वरूप भटनागर, मुमताज मोहम्मद खान, आरिफ मोहम्मद खान, चौधरी तेज सिंह, राकेश त्यागी, सुरेंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह अशोक, अब्दुल रब, अनिल शर्मा, किरनपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह सिरोही, डीपी यादव, स्वामी नेमपाल सिंह, महेंद्र यादव और ठाकुर रनवीर सिंह को मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ने पहली बार, तीन ने दूसरी बार ली शपथ
लखनऊ में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिले के चार विधायक सिकंदराबाद से लक्ष्मीराज सिंह, डिबाई से सीपी सिंह, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह, बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी ने पहली बार तो वहीं अनूपशहर से संजय शर्मा, शिकारपुर से अनिल शर्मा और स्याना से देवेंद्र लोधी ने लगातार दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed